May 18, 2024 : 9:23 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

1 लाख 4 हजार से ज्यादा हुए संक्रमित, पिछले 24 घंटे में 3,428 नए मामले सामने आए, 113 की हुई मौत

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 3,428 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना की वजह से 113 लोगों की मौत हुई है। अब तक महाराष्ट्र में कुल कोरोना संक्रमित 1,04,568 मामले आ चुके है। इस महामारी की वजह से अब तक राज्‍य में 3830 लोगों की मौत हुई है।महाराष्‍ट्र में कोरोना का सबसे ज्‍यादा असर मुंबई में देखा जा रहा है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में1380 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं और 69 लोगों की मौत हुई है। अब तक मुंबई में कुल कोरोना संक्रमण के 56,831 केस सामने आए हैं। महानगर में कोरोना की वजह से 2113 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 49346 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 6,41,441 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

मृतकों में से 87मरीजों की मौत मुंबई डिविजन में हुई। कोरोना के कारण राज्य में अब तक 3,717 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई के बाद पुणे डिविजन में 19, औरंगाबाद डिविजन में 3, लातूर डिविजन में 3 और अकोला डिविजन में एक की मौत हुई है।

तस्वीर मुंबई की है। यहां एक कब्रिस्तान में परिवार के सदस्य को अंतिम विदाई देने पहुंचा शख्स मास्क लगाकर दूर बैठा रहा।

पिछले 3 दिन में 10 हजार से ज्यादा मरीज मिले
महाराष्ट्र में 3 दिन में 10,354 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। महाराष्ट्र में पूरी दुनिया के 198 देशों से ज्यादा संक्रमित मरीज हैं।मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1,366 नए केस मिले, जबकि90 मरीजों की मौत हुई। मुंबई में अबकुल केस 55,451 और मौतें 2,044 हो गई हैं।हालांकि, इसमें सेएक्टिव केस 28,248 हैं जबकि 25,152मरीज ठीक भी हुए हैं।

लोगों को जागरूक करने के लिए मरीन ड्राइव पर इस तरह की इमोजी बनाई गईं हैं।

कनाडा, चीन जैसे देश भी महाराष्ट्र से पीछे
जिस चीन से कोरोनावायरस की शुरुआत हुई,उसे महाराष्ट्र ने 4दिन पहले ही पीछे छोड़ दिया है। चीन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 83 हजार के आसपास है, इनमें से सिर्फ कुछ 100 ही एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र ने कनाडा को भी पीछे छोड़ते हुए दुनिया में 17वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है।worldometersके मुताबिक, शुक्रवार सुबह तक कनाडा में 97 हजार पॉजिटिव मरीज थे। अब तो महाराष्ट्र से कम मरीज दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, फिलीपींस, बांग्लादेश, मलेशिया और जापान जैसे देशों में हैं।

मुंबई पुलिस को बड़ी संख्या में फ्रीगो स्कूटर दिया गया है। इस फेल्फ़ बैलेंसिंग स्कूटर से मरीन ड्राइव पर गश्त करते कुछ पुलिसकर्मी।

मध्य एशिया के तबलीगी जमात के नौ सदस्यों को मिली जमानत

बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने शुक्रवार को तब्लीगी जमात के उन 9सदस्यों को जमानत दे दी, जो मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान और किर्गिस्तान के नागरिक हैं। ये महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रह रहे थे। इन सभी सदस्यों को वीजा शर्तों और लॉकडाउन निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन के मामले में गत 29 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।अदालत ने सदस्यों को 20 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत देते हुए उन्हें चंद्रपुर में ही रहने और संबंधित थाने में लगातार हाजिरी लगाने का निर्देश दिया।

16 ऐसे देश, जहां महाराष्ट्र से ज्यादासंक्रमित
आंकड़ों से यह सामने आया किकुल 215 देशों में से 9 ऐसे देश हैं, जहां वर्तमान समय में 10 से कम पॉजिटिव केस हैं। 30 ऐसे देश हैं, जहां 11 से 100 के बीच संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा 16 ऐसे देश हैं, जहां महाराष्ट्र से ज्यादा संक्रमित मरीज हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज अमेरिका में 20,89,825 हैं। इसके बाद ब्राजील, रूस, भारत, ब्रिटेन और स्पेन का नाम आता है।

मृतकों के मामले में 196 देशोंसे आगे है महाराष्ट्र
मौतों के मामले में भी महाराष्ट्र दुनिया के 196 देशों से आगे है। पाकिस्तान भी महाराष्ट्र से पीछे है। शुक्रवार तक यहां 2463 मौतें हुईं, जबकि महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 3,590 था। दुनिया के 73 ऐसे देश हैं जहां मृतकों की संख्या 10 से कम है। वहीं, 69 ऐसे देश हैं जहां 10 से 99 के बीच संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। मरने वालों में सबसे ज्यादा 116,035 संक्रमित मरीज अमेरिका से हैं। वहीं, 30 ऐसे देश हैं, जहां एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

अनलॉक के बीच घर से बाहर निकली एक्ट्रेस अदा शर्मा एक बिल्ली से खेलती हुईं।

दुनिया में 5.68% और महाराष्ट्र में 3.68% है मृत्युदर
12 जून की सुबह तक भारत समेत पूरी दुनिया में 72,73,958 संक्रमित मरीज थे और 4,13,372 लोग जान गंवा चुके थे। वहीं, भारत में यह संख्या 2,97,535 थी और यहां कुल 8,498 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें से 3,590 सिर्फ महाराष्ट्र से हैं। मृत्युदर की बात करें तो पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर 5.68% है।वहीं, महाराष्ट्र में यह दर 3.68% है।

सबसे ज्यादा 31-40 आयु वर्गके मरीज, एक मरीज 101-110 साल का भी
महाराष्ट्र में शुक्रवार तक कोरोना पॉजिटिव आने वालों में सबसे ज्यादा 31-40 वर्ष के आयु वर्ग (18,857) से संबंधित हैं, जो राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या का 19.3% है। इसके बाद 21-30 वर्ष की (17,890) आयु के हैं। वहीं, 16,927 लोग 41-50 वर्ष के लोग हैं और 51-60 वर्ष के 16,041 लोग हैं। राज्य में 1 मरीज ऐसा भी है, जिसकी उम्र 101-110 साल के बीच है।

कोरोना लॉकडाउन के बीच गेट वे ऑफ इंडिया में पर्यटकों का आना-जाना बंद है। जिसके बाद यहां आने वाले परिंदों की संख्या बढ़ गई है।

जांच करवाने वाले 83% निगेटिव, 40% में कोई लक्षण नहीं; 47% हुए ठीक
शुक्रवार सुबह तक राज्य में कुल 6,26,521 लोगों की कोरोना जांच हुई, इनमें से 83% निगेटिव और 17%पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 40%में कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। यानि इनमें खांसी, जुखाम और बुखार नहीं है। 7%में कोरोना के लक्षण हैं और 2%गंभीर मामले हैं। वहीं, 47% ठीक हो गए हैं और 3.68%लोगों की मृत्यु हुई है। खास यह है कि वर्तमान एडमिट मरीजों में 82% में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है।4% की हालत गंभीर बनी हुई है। इसलिए मृतकों का आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है।

कोरोना अपडेट्स:

  • जेंडर के आधार पर संक्रमित मरीजों में 64%पुरुष हैं, 36%महिलाएं हैं। कोविड के कारण मरने वालों में से 64%पुरुष हैं, जबकि शेष 36% महिलाएं हैं।
  • राजस्व खुफिया निदेशालय ने नवी मुंबई के जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह (जेएनपीटी) पर एक कंटेनर से 11.88 करोड़ रुपएमूल्य की विदेशी ब्रांड की सिगरेट जब्त की हैं।
  • बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र में सभी निचली अदालतों को यह ब्योरा देने का निर्देश दिया कि कोविड-19 महामारी के दौरान जेलों में भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से कैदियों को अस्थाईजमानत की कितनीयाचिकाएं दायर की गईं और उन्होंने कितनों पर फैसला दिया।
  • मुंबई में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए 126 कैंसर के मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उनका मुंबई स्थित नेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ऑफ इंडिया(एनएससीआई) में इलाज चल रहा था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

धारावी में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो गए हैं। इसके बावजूद यहां हर दिन स्वास्थ्यकर्मी जांच को और तेज कर रहे हैं। धारावी के लिए बीएमसी ने एक खास एक्शन प्लान बनाया है।

Related posts

गलवान रसूल के पोते ने गलवान घाटी की पूरी कहानी बताई, कहा- घाटी हमेशा से भारत की रही है, चीन का दावा फर्जी

News Blast

अब तो सरकार भी मान गई कि कोरोना कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में है; जानिए क्या हैं इसके मायने?

News Blast

बच्चे ऑड-ईवन के आधार पर हफ्ते में 3 दिन स्कूल आएंगे, दो शिफ्टों में भी बुलाए जा सकते हैं; कमरे के बजाय खुले में पढ़ाई हो तो बेहतर

News Blast

टिप्पणी दें