January 15, 2025 : 7:08 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

छठी की छात्रा से दोस्ती करने के बहाने युवक ने किया दुष्कर्म

  • गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, मुकदमा दर्ज हुआ

दैनिक भास्कर

Jun 13, 2020, 07:47 AM IST

गुड़गांव. कन्हई गांव में छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म कर गर्भवती होने का मामला सामने है। आरोपी किशोरी का दोस्त था जिसने दोस्ती के बहाने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। गुरुवार को डॉक्टरी जांच में खुलासा होने पर पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी कि तलाश में जुटी हुई है। मूलरूप से झारखंड निवासी पीड़िता का परिवार कन्हई गांव में किराये पर रहता है। 13 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक, करीब एक साल पूर्व पास में ही रहने वाले युवक से उसकी दोस्ती हुई।

आरोपी ने उसे दोस्ती के बहाने बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने कई बार किशोरी से संबंध बनाए। दो-तीन दिन से किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसकी मां उसे लेकर डॉक्टर के पास गई। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने पीड़िता को गर्भवती बताया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बता दी। बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Related posts

एक दिन में रिकॉर्ड 3827 संक्रमित मिले; रोजगार की जानकारी के लिए वेबसाइट लांच, मोबाइल ऐप से मिलेगी अस्पताल के बेड की जानकारी

News Blast

545 नए मामले आए, गुड़गांव और फरीदाबाद में 5 मरीजों की कोरोना से मौत

News Blast

खुलासा: एनआरआई के मर्डर केस में मेड का पति गिरफ्तार

News Blast

टिप्पणी दें