May 26, 2024 : 3:37 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मिल सकता है कार्यवाहक राज्यपाल का प्रभार

राज्यसभा चुनाव के बाद प्रदेश में एक बार फिर से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। भाजपा में बैठकों का दौर जारी है। राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने के कारण मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार अब कार्यवाहक राज्यपाल बनाकर होगा। इसी सप्ताह छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को प्रभार मिल सकता है। बताया जा रहा है कि लखनऊ के एक निजी अस्पतला में भर्तीराज्यपाल लालजी टंडन की हालत में सुधार है। लेकिन उनके अस्पताल से जल्द डिस्चार्ज होने की संभावना नहीं है।

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए नामों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बीच दो दिन से दो दौर की चर्चा हो चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक-दो दिन में दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात होनी है। इसमें मुख्यमंत्री संभावित नामों पर बात कर सकते हैं। खासतौर पर पिछली शिवराज सरकार में मंत्री रहे और चुनाव जीतने वाले विधायकों को दोबारा मंत्रिमंडल में रखने का मसला है। इस मुलाकात के तुरंत बाद मंत्रिमडंल विस्तार हो जाएगा। इधर, मुख्यमंत्री की सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत होने की चर्चा तेज रही। मुख्यमंत्री का दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने का कार्यक्रम भी था। लेकिन, सिंधिया अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद क्वारैंटाइन पीरियड में हैं। इसलिए मुख्यमंत्री सिंधिया से मिलने जाएं मुश्किल ही है।

वरिष्ठ विधायकों के दबाव में अटका मामला

बताया जा रहा है कि जाति, क्षेत्र और सामाजिक संतुलन के बाद पार्टी में ऐसे सीनियर विधायक जो पिछली सरकार में मंत्री नहीं बन पाए थे, उनके दबाव को तवज्जो देकर सूची तैयारी की गई है। इसी के बाद पार्टी की मुश्किल बढ़ गई है। पार्टी चाहती है कि मौजूदा 5 मंत्रियों को मिलाकर मंत्रिमंडल इतना बड़ा हो कि 4 से 5 स्थान रिक्त रहें। यानी साफ है कि अब 24 से 25 लोगों को ही शिवराज की टीम में जगह मिल सकती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों के 11 नेताओं (गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट के मंत्री बन जाने के बाद 9 मंत्री और बन सकते हैं) को मंत्रिमंडल में लेने के बाद 18 से 19 पद भाजपा को मिलेंगे। कांग्रेस के बागियों में प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिसोदिया, राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव, बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंसाना, हरदीप सिंह डंग का नाम है। बसपा-सपा के विधायकों की उम्मीद कम है। भाजपा के दो मंत्री बन चुके हैं। लिहाजा 15 से 16 चेहरे भाजपा से तय करने हैं। विंध्य, बुंदेलखंड और भोपाल संभाग से पार्टी के ऊपर दबाव है। ऐसे में कुछ पुराने चेहरे ड्रॉप हो सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष के लिए 3 नाम चर्चा में

विधानसभा अध्यक्ष के लिए गोपाल भार्गव, विंध्य के नागेंद्र सिंह नागौद और मालवा अंचल के जगदीश देवड़ा का नाम चर्चा में है। देवड़ा अनुसूचित जाति वर्ग से हैं और फिलहाल प्रोटेम स्पीकर हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल भार्गव नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। चर्चा है कि उन्हें कैबिनेट मंत्री की जगह स्पीकर बनाया जा सकता है। लेकिन भार्गव इसके लिए तैयार नहीं हैं। नागेंद्र सिंह नागौद को भी भी अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भाजपा इस बार पूर्व स्पीकर डॉ. सीतासरन शर्मा को पुनः विधानसभा अध्यक्ष बनाने के पक्ष में नहीं है, इसलिए संभावित दावेदारों के नाम पर विचार किया जा रहा है। अजा वोट को साधने के लिए भाजपा जगदीश देवड़ा को स्पीकर बनाने के विकल्प पर विचार कर रही है। सहमति नहीं बनी तो देवड़ा डिप्टी स्पीकर भी बनाए जा सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके

Related posts

झारखंड में 4.7 तो कर्नाटक में 4 तीव्रता का भूकंप, दोनों जगहों पर एक ही समय पर झटके महसूस किए गए

News Blast

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज ऑनलाइन कार्यक्रम होंगे

News Blast

विकास 2 दिन से फरीदाबाद में छिपा था, एसटीएफ की छापेमारी से पहले गुड़गांव की तरफ भाग निकला

News Blast

टिप्पणी दें