May 17, 2024 : 1:50 PM
Breaking News
MP UP ,CG खबरें ताज़ा खबर राज्य

NCERT किताबों के विवाद पर बोले सिंधिया- जब इंडिया नाम रखा था तब विरोध क्यों नहीं हुआ

चंबल अंचल में चुनाव प्रचार अभियान की कमान अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संभाल ली है। ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने कहा कि अंचल के चुनाव के दौरान हमारा यह दूसरा दौरा है। एनसीआरटी किताबों में इंडिया की जगह भारत नाम करने पर विवाद को सिंधिया ने गलत बताया। उन्होंने कहा कि मेरी समझ नहीं आ रहा कि विरोध किस बात का है? यह भूमि सदियों से भारत वर्ष है। जब भारत का नाम इंडिया रखा गया था तब तो कोई विरोध करने नहीं आया। अब भारत का नाम रखा जा रहा है तो विरोधाभास है।

मातृभूमि के नाम पर विरोध स्वर ठीक नहीं
सिंधिया का कहना है कि हमारे देश में सभी लोग, सभी पक्ष और सभी विचारधारा को साथ लेकर चलने की प्रथा रही है। मातृभूमि के नाम पर विरोध का कोई स्वर उठाया जाए ये देश हित में भी नहीं होगा। वहीं सत्यपाल मालिक और राहुल गांधी के इंटरव्यू पर कहा है कि आप लोगों की नौकरी खतरे में है।

कांग्रेस पर साधा निशाना
ED की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा है कि मैं मध्य प्रदेश में हूं, मध्य प्रदेश के चुनाव अभियान में लगा हूं। वहां कुछ ना कुछ हुआ है, इसलिए कार्रवाई चल रही है। महिलाओं के मामले में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं का बड़ा योगदान देश में है। दूसरी ओर महिलाओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी, नीचा दिखाने का कार्य कांग्रेस सदैव करती रहती है।

Scindia commented on the controversy over NCERT books
           NCERT किताबों के विवाद पर बोले सिंधिया

 

Related posts

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा: शिक्षा मंत्री ने जारी की एग्जाम की तारीख, 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन की उम्मीद

News Blast

सुई से प्लेन तक लकड़ी पर उकेरने वाले की कहानी:PM मोदी ने पूछा- क्या चाहते हो? जवाब- कुछ नहीं, आपको बाइक गिफ्ट कर बेटी की इच्छा पूरी कर दी; कलाकार के पास खुद का घर भी नहीं

News Blast

7 साल से साथ थे प्रेमी-प्रेमिका, लड़की के घरवाले शादी के लिए नहीं माने तो SP ने उठाया ये कदम

News Blast

टिप्पणी दें