May 15, 2024 : 9:28 AM
Breaking News
MP UP ,CG

MP News: तीन सेवानिवृत्त आईएएस, पूर्व जज, कांग्रेस और जयस के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल

भारतीय जनता पार्टी में रविवार को पूर्व आईएएस अधिकारी, पूर्व न्यायाधीश प्रकाश उइके, पूर्व एसडीओपी रामसिंह मेडा, जयस के 1200 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इसमें आदिवासी सीएम की मांग करने वाले सिंघार के क्षेत्र के आदिवासी नेता भी भाजपा में शमिल है।

MP News: Three retired IAS, former judge, many office bearers of Congress and Jais join BJP
सीएम शिवराज की उपस्थिति में कई नेता भाजपा में शामिल

नेतागण हुए भाजपा के 
भाजपा की सदस्यता लेने वालों में रीवा के संभागायुक्त रहे कविन्द्र कियावत के साथ पंधाना से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं छाया मोरे, भगवानपुरा के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेश मुजाल्दे, पंधाना के युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जायसवाल, युवक कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव शेख इय्यान, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शैलेश राठौर, घाटा खेड़ी के मंडल अध्यक्ष रघुराज सिंह गौड़, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सरफराज खान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राणावत, मंडला क्षेत्र के पूर्व न्यायाधीश प्रकाश उइके एवं सिहोरा के खिलाड़ी सिंह आर्मो के समर्थकों, सरदारपुर के पूर्व एसडीओपी रामसिंह मेड़ा, धार में युवा कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा बघेल सहित 1200 से अधिक कांग्रेस और जयस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल

भाजपा को मिलेगा अनुभवों का लाभ
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों सहित करीब चार सौ कार्यकर्ता-नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों के अनुभवों का भारतीय जनता पार्टी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई और नेता-अधिकारीगण पार्टी की सदस्यता लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा यहां हम रानीति नहीं परिवार की तरह कार्य करते हैं।

भाजपा को मिलेगा अनुभवों का लाभ
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों सहित करीब चार सौ कार्यकर्ता-नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों के अनुभवों का भारतीय जनता पार्टी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई और नेता-अधिकारीगण पार्टी की सदस्यता लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा यहां हम रानीति नहीं परिवार की तरह कार्य करते हैं।

सिंघार को भी झटका
कांग्रेस में बड़े आदिवासी चेहरे और धार जिले के गंधवानी से विधायक उमंग सिंघार पार्टी में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग प्रमुखता से उठा रहे थे। इसी बीच उनके विधानसभा क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोडऩे को सिंघार को झटका माना जा रहा है। 

Related posts

The effect of the second wave of Kovid was less but it is also necessary to get out of corona phobia | कोविड की दूसरी लहर का असर हुआ कम पर कोरोना फोबिया से निकलना भी जरूरी

Admin

धोबी घाट झुग्गी बस्ती में आग लगी, लपटों की तपिश से फटे कई घरों के सिलेंडर; 15 झोपड़ियों की गृहस्थी जलकर राख

News Blast

Uttar Pradesh Panchayat Election Latest Updates; Clash And Firing In Two Pradhan Candidate Groups One Injured In Gorakhpur | दो प्रधान प्रत्याशियों के बीच मारपीट व फायरिंग; एक गोली लगने से घायल, BRD मेडिकल में चल रहा इलाज

Admin

टिप्पणी दें