May 7, 2024 : 11:38 AM
Breaking News
MP UP ,CG क्राइम खबरें ताज़ा खबर राज्य राष्ट्रीय

मां ने समय से घर आने के लिए कहा तो पुत्र ने कर दी हत्या

naidunia
नशे की गिरफ्त में जकड़ी युवा पीढ़ी संयम भी खो रही है। इसके चलते बीते कुछ समय में मामूली बात पर हत्या और हत्या के प्रयास के करीब आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार रात भी शिकारपुरा थाना क्षेत्र के जयसिंगपुरा गांव में एक पुत्र द्वारा अपनी मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। मां का कसूर इतना था कि उसने देर रात घर लौटे बेटे को समय से घर आने के लिए कह दिया था। पुलिस ने आरोपित पुत्र भूपेंद्र सिंह कुशवाहा 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने स्वजन के हवाले से बताया कि भूपेंद्र सिंह शादीशुदा है और उसके नौ साल व छह साल के दो बेटे हैं। बावजूद इसके भूपेंद्र कोई काम धंधा नहीं करता था। रोजाना देर रात शराब पीकर घर पहुंचता था। बुधवार रात जब वह घर पहुंचा तो मां सरोज बाई ने उसे समझाने का प्रयास किया जिससे भूपेंद्र भड़क गया और पास में रखा लोहे का पाइप उठाकर मां के सिर पर दे मारा। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान उसने पिता रतन सिंह और पत्नी को भी पीटा। मारपीट से पिता का एक पैर फ्रेक्चर हो गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related posts

सेंट नॉबर्ट स्कूल में फीस विवाद:अभिभावकों को भिखारी कहने पर जमकर हंगामा, प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

News Blast

21 जिलों में 496 नए मामले मिले, पॉजिटिव रेट में 1.24 फीसदी बढ़ी

News Blast

दिल्ली से हरियाणा ले जाकर कैब लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार किया

News Blast

टिप्पणी दें