May 16, 2024 : 5:08 AM
Breaking News
MP UP ,CG

दिव्यांग पति ने बहस के बाद कुल्हाड़ी से काट दिए पत्नी के हाथ और पैर

रीवा जिले में एक दिव्यांग पति ने पारिवारिक विवाद की वजह से पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसका एक हाथ और एक पैर अलग कर दिया। गंभीर हालत में महिला को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रीवा के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के सेंदुरा गांव का है। रामकलेश कोरी एक हाथ से दिव्यांग है। उसकी पत्नी लल्ली, उम्र-30 वर्ष, गुजरात में रहकर काम करती थी। कुछ दिन पहले वह गांव लौटी थी और तब से उसक रामकलेश के साथ विवाद हो रहा था। सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। रामकलेश अपनी पत्नी को लेकर खेत गया। वहां उसने कुल्हाड़ी से उस पर वार किए और एक हाथ व एक पैर अलग कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस अलग हुए अंगों के साथ लल्ली को लेकर अस्पताल पहुंची। डॉक्टर अलग हुए अंगों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस को यह समझ नहीं आ रहा है कि दोनों के बीच ऐसा क्या विवाद हो गया कि रामकलेश ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। धारा 307 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related posts

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज जी को श्रधांजलि।

News Blast

युवती की लाश मिली, गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान, पुलिस जांच में जुटी

News Blast

प्रदेश में हर घंटे 63 लोग कोरोना संक्रमित मिले; 9 दिन में 13 हजार 702 नए केस सामने आए, बीते चौबीस घंटे में 1869 पॉजिटिव

News Blast

टिप्पणी दें