March 29, 2024 : 5:12 PM
Breaking News
MP UP ,CG

प्रदेश में हर घंटे 63 लोग कोरोना संक्रमित मिले; 9 दिन में 13 हजार 702 नए केस सामने आए, बीते चौबीस घंटे में 1869 पॉजिटिव

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore Bhopal (MP) Coronavirus Cases Update | Madhya Pradesh Coronavirus Cases District Wise Today; Ujjain Jabalpur Morena Ujjain Hoshangabad

भोपाल23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में लॉकडाउन खत्म होने के बाद बाजारों में कुछ इस तरह भीड़ होने लगी है। रविवार को पहली बार लॉकडाउन खत्म होने के बाद न्यू मार्केट में यह स्थिति रही।

  • दूसरी बार एक ही दिन में सबसे ज्यादा मरीज आए, 24 घंटे में 1341 लोग ठीक भी हुए
  • अब तक एक करोड़ 58 लाख 7945 लोगों के सैंपल लिए जा चुके, कुल 6388 कंटेनमेंट एरिया

मध्यप्रदेश में भी कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ने लगी है। बीते 9 दिन की बात करें तो 13 हजार 702 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इस हिसाब से हर घंटे 63 से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं। अब तक प्रदेश में 79192 कोरोना के केस आ चुके हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से 59850 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 17702 है।

डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जा चुके

राज्य में अब तक एक करोड़ 58 लाख 7945 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं। प्रदेश में लोगों की जांच के लिए 809 फीवर क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। इनमें कोरोना संबंधित सभी टेस्ट फ्री कर दिए गए हैं। इसके अलावा ई-संजीवनी ओपीडी भी प्रारंभ की गई है। ऑनलाइन के माध्यम से डॉक्टर मरीज को वीडियो कॉल भी करते हैं। प्रदेश में 6388 कंटेनमेंट एरिया हैं।

दूसरी बार आए सबसे ज्यादा मरीज

बीते 24 घंटे में प्रदेश में 1869 नए केस सामने आए। यह बीते 9 दिन में दूसरी बार सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले दो दिन पहले एक दिन में 1885 सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे। हालांकि प्रतिदिन लिए जाने वाले सैंपल में बीते 24 घंटे की बात की जाए तो मरीज मिलने का रेट 7.8% तीसरी बार सबसे ज्यादा है। इससे पहले एक दिन में कुल सैंपल की जांच में पहले 8.4% और 8.2% रह चुकी है।

अक्टूबर तक साढ़े 6 हजार बेड बढ़ाएं जाएंगे

कोरोना को देखते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग पहले ही कह चुके हैं कि अक्टूबर तक मेडिकल कॉलेजों में बेड क्षमता 3 गुना कर दी जाएगी। अभी 13 हजार 115 मेडिकल कॉलेज में बेड की क्षमता है। कोविड के लिए चिन्हित 5397 बेड उपलब्ध हैं। अक्टूबर तक करीब साढ़े 6 हजार बेड बढ़ाए जाएंगे। इसमें 3012 आइसोलेशन बेड ऑक्सीजन के साथ, 2167 एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) बेड और 1335 आईसीयू बेड शामिल हैं।

मध्यप्रदेश में 9 दिन की स्थित

दिन नए मरीज मौतें ठीक हुए एक दिन में सैंपल पॉजिटिव केस की दर
9 सितंबर 1869 31 1640 23992 7.8%
8 सितंबर 1864 20 1609 22597 8.2%
7 सितंबर 1885 17 1589 23342 8.4%
6 सितंबर 1694 29 1572 24166 7.0%
5 सितंबर 1636 30 1543 25589 6.4%
4 सितंबर 1658 30 1513 25982 6.4%
3 सितंबर 1672 30 1483 23727 7.0%
2 सितंबर 1424 27 1453 21473 6.6%
1 सितंबर 1525 32 1426 22850 7.3%

0

Related posts

इंदौर में डबल मर्डर: मकान की चद्दर ठोंकने के विवाद में पड़ाेसियों ने दो भाई सहित मां पर चाकू से हमला किया, डंडे से पीटने से दो भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ा

Admin

वल्लभ भवन को घेरने पहुंचे 1 हजार से ज्यादा मंडी कर्मचारी, नारे लगाए- शिवराज हमसे डरता है; पुलिस ने लाठियां भांजी, एक कर्मचारी का हाथ टूटा, 20 घायल

News Blast

मध्यप्रदेश में ऑनलाइन लाटरी से होंगे स्कूल एडमिशन, 2 लाख से ज्यादा बच्चों ने किया आवेदन

News Blast

टिप्पणी दें