May 17, 2024 : 11:20 PM
Breaking News
MP UP ,CG

मध्य प्रदेश में तीन दिन तीखे रहेंगे ठंड के तेवर फिर कुछ राहत मिलने के आसार

बर्फीली हवाएं चलने के कारण राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में क ड़ाके की ठंड पड़ रही है। 15 जिले शीत लहर की चपेट में हैं। राजधानी में भी 54 वर्ष बार न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने। आसमान एक दम साफ रहने के साथ ही हवा का रुख उत्तरी बना रहने से राजधानी सहित पूरे मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी तीन दिन तक बनी रह सकती है। इसके बाद हवाओं का रुख बदलने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी।मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य से छह डिग्रीसे.कम रहा। न्यूनतम तापमान चार डिग्रीसे. रहने और दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्रीसे. कम रहने से भोपाल में शीतल दिन रहा। सोमवार को भी शहर में शीतल दिन बना रहने की संभावना है। साथ ही शीतलहर भी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। वेदर सिस्टम नहीं रहने से आसमान भी साफ है। हवा का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है।उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में ठंड पड़ रही है। अभी दो-तीन दिन तक ठंड के तेवर इसी तरह तीखे बने रहने की संभावना है। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने से हवाओं के रुख में बदलाव होने के आसार हैं। हवाओं के साथ नमी आने से रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। इससे ठंड से कुछ राहत मिलने लगेगी ।

Related posts

विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी के कारानामों की दोबारा खुलेंगी फाइलें, मददगारों पर भी गिरेगी कार्रवाई की गाज

News Blast

On the day of Mauni Amavasya in Varanasi, the public floods in the Ganga Ghats, Godaulia – Dashashwamedh Road No Vehicle Zone | वाराणसी में मौनी अमावस्या के दिन गंगा घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, गोदौलिया – दशाश्वमेध मार्ग नो व्हीकल जोन बना

Admin

ख़ुद को भारतीय साबित करने के लिए लड़नी पड़ी लंबी लड़ाई

News Blast

टिप्पणी दें