May 7, 2024 : 1:09 AM
Breaking News
Other

महाराष्ट्र में दक्षिण अफ्रीका से लौटा यात्री निकला कोरोना पॉजिटिव, ओमीक्रोन वेरिएंट की नहीं हुई है पुष्टि

महाराष्ट्र में दक्षिण अफ्रीका से लौटा यात्री निकला कोरोना पॉजिटिव, ओमीक्रोन वेरिएंट की नहीं हुई है पुष्टि

ठाणे के डोम्बीवली में दक्षिण अफ्रीका से लौटे यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है।अधिकारी के मुताबिक एक व्यक्ति 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर से डोम्बीवली आया था। उसकी कोविड-19 जांच की गयी, जिसमें वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

 

ठाणे। दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बीवली में लौटे एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। कल्याण-डोम्बीवली नगर निगम (केडीएमसी) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। केडीएमसी के अधिकारी के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए व्यक्ति में ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि नहीं हुई है।अधिकारी के मुताबिक एक व्यक्ति 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर से डोम्बीवली आया था। उसकी कोविड-19 जांच की गयी, जिसमें वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। केडीएमसी की चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रतिभा पानपाटिल के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद व्यक्ति किसी के संपर्क में नहीं आया है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए व्यक्ति को केडीएमसी के आर्ट गैलरी पृथक-वास केन्द्र में भर्ती कराया गया है।सभी विभागों को सतर्क कर दिया गया है।

Related posts

MP Love Jihad: पुलिस ने दी मुस्लिम युवक को क्लीन चिट, कहा- दोनों की रजामंदी से हुई शादी, लड़की के घर वालों को थी जानकारी

News Blast

अब गांवों को भी मिलेगी स्वच्छता की रैंकिंग, देश के 17475 गांव का होगा सर्वे

News Blast

अफ़ग़ानिस्तान से वापसी पर क्या भारत में गिरी अमेरिका की साख?

News Blast

टिप्पणी दें