May 15, 2024 : 12:57 PM
Breaking News
MP UP ,CG Other खबरें ताज़ा खबर राज्य राष्ट्रीय

कुख्यात डकैत गौरी यादव का खात्मा:

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में आतंक का पर्याय बने 5 लाख 50 हजार के इनामी डकैत गौरी यादव को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मार गिराया। चित्रकूट के बाहिलपुरवा के माधा के पास जंगल में शुक्रवार रात गिरोह और यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ हुई थी। दोनों ओर से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

यूपी एसटीएफ ने मौके से 1 AK-47, एक क्लाशनिकोव सेमी ऑटोमैटिक राइफल, 12 बोर की एक बंदूक और काफी संख्या में कारतूस बरामद किए। गौरी यादव पर मध्यप्रदेश के सतना जिले के थानों में कई मामले दर्ज हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था, जबकि यूपी पुलिस ने 5 लाख रुपए का इनाम रखा था।

एनकाउंटर के बाद यूपी एसटीएफ की टीम।
एनकाउंटर के बाद यूपी एसटीएफ की टीम।

जमानत के बाद दरोगा को मारा
इनामी डकैत गौरी 2009 में गिरफ्तार हुआ था। बाद में उसे जमानत मिली, वो जेल से बाहर आया। इसी दौरान उसने बिलहरी गांव में दिल्ली पुलिस के दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हादसे के बाद से वो दोबारा जंगल मे उतरा था। पुलिस के मुताबिक, डकैत गौरी यादव का गैंग काफी कमजोर हो गया था। उसके गैंग में ज्यादा सदस्य नहीं बचे थे। गैंग में लगभग 6 या 7 सदस्य ही बचे थे। बारिश बंद होने का पुलिस इंतजार कर रही थी। पहले ही पुलिस ने दावा किया था कि बरसात के मौसम के बाद इसे ढेर कर दिया जाएगा

कुख्यात डकैत गौरी यादव का खात्मा:मुठभेड़ में साढ़े 5 लाख के इनामी डकैत को उत्तरप्रदेश STF ने मार गिराया, सतना में भी था आतंक

सतना4 घंटे पहले

मृत डकैत गौरी यादव। चित्रकूट के जंगल में शुक्रवार रात गौरी के गिरोह और यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ हुई थी।

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में आतंक का पर्याय बने 5 लाख 50 हजार के इनामी डकैत गौरी यादव को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मार गिराया। चित्रकूट के बाहिलपुरवा के माधा के पास जंगल में शुक्रवार रात गिरोह और यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ हुई थी। दोनों ओर से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

यूपी एसटीएफ ने मौके से 1 AK-47, एक क्लाशनिकोव सेमी ऑटोमैटिक राइफल, 12 बोर की एक बंदूक और काफी संख्या में कारतूस बरामद किए। गौरी यादव पर मध्यप्रदेश के सतना जिले के थानों में कई मामले दर्ज हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था, जबकि यूपी पुलिस ने 5 लाख रुपए का इनाम रखा था।

एनकाउंटर के बाद यूपी एसटीएफ की टीम।
एनकाउंटर के बाद यूपी एसटीएफ की टीम।

जमानत के बाद दरोगा को मारा
इनामी डकैत गौरी 2009 में गिरफ्तार हुआ था। बाद में उसे जमानत मिली, वो जेल से बाहर आया। इसी दौरान उसने बिलहरी गांव में दिल्ली पुलिस के दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हादसे के बाद से वो दोबारा जंगल मे उतरा था। पुलिस के मुताबिक, डकैत गौरी यादव का गैंग काफी कमजोर हो गया था। उसके गैंग में ज्यादा सदस्य नहीं बचे थे। गैंग में लगभग 6 या 7 सदस्य ही बचे थे। बारिश बंद होने का पुलिस इंतजार कर रही थी। पहले ही पुलिस ने दावा किया था कि बरसात के मौसम के बाद इसे ढेर कर दिया जाएगा।

यूपी एसटीएफ को मिली कामयाबी। साल 2001 से गौरी डकैती कर रहा था।
यूपी एसटीएफ को मिली कामयाबी। साल 2001 से गौरी डकैती कर रहा था।

2005 में गौरी ने अपना गैंग बनाया था
साल 2001 से गौरी डकैती कर रहा था। गौरी ने साल 2005 में अपना अलग गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देना शुरू किया था। ददुआ व ठोकिया की मौत के बाद साल 2009 में बांदा पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया। दो साल बाद वह जमानत पर बाहर आ गया था

Related posts

1200 से ज्यादा कारें बुक, शगुन के लिए मिलीग्राम में भी मिल रहे सोने के सिक्के

News Blast

बिना खर्च किए ही वंदे भारत में विज्ञापन से 2.15 करोड़ की कमाई करेगा दिल्ली मंडल

News Blast

मुंबई में गैर-जरूरी काम से घर से सिर्फ दो किमी. तक के दायरे तक जाने वाला आदेश पुलिस ने वापस लिया, राज्य में 2 लाख के पार हुए संक्रमित मरीज

News Blast

टिप्पणी दें