May 20, 2024 : 8:39 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

मुंबई में गैर-जरूरी काम से घर से सिर्फ दो किमी. तक के दायरे तक जाने वाला आदेश पुलिस ने वापस लिया, राज्य में 2 लाख के पार हुए संक्रमित मरीज

महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 2 लाख के पार हो गई है। यहां पर पिछले 24 घंटे में 7,074 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 2,00,064 हो गई है। वहीं, राज्य मेंपिछले 48 घंटे में 124 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। इससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 8,671 हो गई है।

प्रदेश मेंकोरोना के 83,295 एक्टिव केस हैं। 1,08,082 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। वहीं, अगर मुंबई की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,163 नए मामले सामने आए हैं। यहां पर कोरोना के कुल 83,237 केस हो गए हैं। मुंबई में कोरोना से अब तक 4,830 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई में 53,463 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। देश की आर्थिक राजधानी में कोरोना के 28,924 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में 100 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं, महाराष्ट्र के पुणे में सिटी मेयर मुरलीधर मोहोल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

धारावी में सामने आएसिर्फ 2 नए मरीज
मुंबई के धारावी इलाके में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के केवल दो नए मामले आए। इसके साथ ही वहां संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2311 हो गईहै। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि धारावी में अब केवल 519 लोग हैं जिनका इलाज चल रहा है जबकि 1704 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

मुंबई के एवरशाइन नगर में टेस्टिंग के लिए महिला के स्वाब का नमूना लेता बीएमसी का स्वास्थ्यकर्मी।

2 किलोमीटर की यात्रा का आदेश वापस हुआ
मुंबई में संक्रमण रोकने के लिहाज से लिया गया दो किलोमीटर की यात्रा वाला आदेश वापस ले लिया गया है। मुंबई पुलिस ने इस आदेश को वापस लेते हुए कहा कि मुंबई शहर में लंबी यात्रा के लिए लोगों के पास वैध कारण होना चाहिए। पुलिस ने 28 जून को आदेश दिया था कि लोग खरीदारी के लिए अपने घर से दो किलोमीटर के दायरे से बाहर नहीं जा सकते हैं। केवल काम पर जाने या चिकित्सा संबंधी आपात स्थिति में ही इस दायरे से बाहर निकलने की अनुमति दी गई थी।

मुंबई के मलाड इलाके में जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम महिलाओं और बुजिर्गों की स्क्रीनिंग करती हुई।

राज्य में कोरोना की लड़ाई के लिए समन्वय जरूरी:सीएम
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को मुंबई में अधिकारियों से कहा कि कोरोनामहामारी और मानसून से जुड़ी बीमारियों के उन्मूलन के लिए समन्वय आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में कहा कि इस वक्त की जरूरत है कि वायरस से संक्रमित संदिग्ध लोगों की पहचान करना और उनकी जांच कराना।

रविवार को मुंबई में 12.23 मिनट पर 4.63 मीटर की हाई टाइड होने की संभावना है।

मुंबई में फिरहाईटाइड का अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को भी मुंबई में तेज बारिश की संभावना जताई है। विभाग की ओर से जारी यलो अलर्ट के बाद लोगों सतर्क रहने की कहा गया है। साथ ही, मुंबई से सटे समुद्री क्षेत्र में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को मुंबई में 12.23 मिनट पर 4.63 मीटर की हाई टाइड की संभावना है। ऐसे में अगर शहर में तेज बारिश होती है तो कई इलाकों में लोगों को जलजमाव का भी सामना करना पड़ा सकता है।

हाईटाइड के अलर्ट के बाद लोगों को समुद्र किनारे आने से रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

मुंबई के दादर चौपाटी पर जा रहे दो लोगों से पूछताछ करती पुलिस। यहां समुद्र किनारे हाईटाइड के खतरे को देखते हुए लोगों को तट पर नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

Related posts

संक्रमित मरीज और 65 साल से ऊपर के लोग पोस्टल बैलेट से वोट डाल सकेंगे, बिहार इलेक्शन से पहले केंद्र का फैसला

News Blast

कांग्रेस के 2022 विधानसभा चुनाव अभियान को झटका, प्रशांत किशोर ने अमरिंदर का ऑफर ठुकराया

News Blast

MP का Video: लड़की ने डॉक्टर को मारा झन्नाटेदार थप्पड़, फिर टूट पड़े लोग, आप भी देखें

News Blast

टिप्पणी दें