May 10, 2024 : 8:02 AM
Breaking News
Other

नगर निगम अफसर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:जबलपुर में जर्जर मकान तोड़ने गए सहायक आयुक्त से वकीलों की झड़प, विवाद की सूचना पर पहुंचे कांग्रेस विधायक

जबलपुर में गुरुवार को नगर निगम के सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी को कुछ वकीलों और उनके समर्थकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। विवाद जर्जर मकान को तोड़ने को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से ओमती थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

नगर निगम की ओर से बताया गया कि मढ़ाताल गुरुद्वारा के पास सुशीला शुक्ला का मकान जर्जर हो चुका है। मकान में सात किराएदार हैं। जर्जर मकान तोड़ने के लिए नगर निगम से नोटिस जारी हुआ था। नोटिस पर कोर्ट से स्टे ले लिया गया था। इस स्टे को जर्जर मकान की फोटोग्राफ और भवन अधिकारी की रिपोर्ट के साथ कोर्ट में पेश किया गया। 22 सितंबर को कोर्ट ने स्टे हटा दिया।

नगर निगम अफसर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:जबलपुर में जर्जर मकान तोड़ने गए सहायक आयुक्त से वकीलों की झड़प, विवाद की सूचना पर पहुंचे कांग्रेस विधायक

जबलपुर19 मिनट पहले

जबलपुर में गुरुवार को नगर निगम के सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी को कुछ वकीलों और उनके समर्थकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। विवाद जर्जर मकान को तोड़ने को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से ओमती थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

नगर निगम की ओर से बताया गया कि मढ़ाताल गुरुद्वारा के पास सुशीला शुक्ला का मकान जर्जर हो चुका है। मकान में सात किराएदार हैं। जर्जर मकान तोड़ने के लिए नगर निगम से नोटिस जारी हुआ था। नोटिस पर कोर्ट से स्टे ले लिया गया था। इस स्टे को जर्जर मकान की फोटोग्राफ और भवन अधिकारी की रिपोर्ट के साथ कोर्ट में पेश किया गया। 22 सितंबर को कोर्ट ने स्टे हटा दिया।

जर्जर मकान तोड़ने के लिए पहुंचा था नगर निगम का अमला।
जर्जर मकान तोड़ने के लिए पहुंचा था नगर निगम का अमला।

मकान तोड़ने का किया विरोध

गुरुवार को दोपहर बाद नगर निगम का अमला जर्जर मकान तोड़ने पहुंच गया। सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी के मुताबिक इसकी सूचना एसडीएम, एसपी और ओमती थाने को दी गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह अमले के साथ मकान तोड़ने पहुंच गए। इसी मकान में पेशे से अधिवक्ता शार्दुल ठाकुर भी रहते हैं। उन्होंने और उनके साथियों ने मकान तोड़ने का विरोध किया। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। अधिवक्ता का तर्क था कि मकान का कुछ ही हिस्सा जर्जर था, शेष मरम्मत करा लिया गया है। पर नगर निगम का अमला कुछ सुनने को तैयार नहीं था।

शार्दुल ठाकुर के बुलावे पर पहुंचे अधिवक्ता

शार्दुल ठाकुर के मुताबिक नगर निगम सहायक आयुक्त और उनके अमले ने उनके साथ बेल्ट से मारपीट की। इस सूचना पर 10-15 की संख्या में और अधिवक्ता सचिन गुप्ता के साथ पहुंच गए। सहायक आयुक्त का आरोप है कि कुछ बाहरी लोगों को भी बुला लिया था। सभी लोगों ने मिलकर सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी पर हमला बोल दिया।नगर निगम अधिकारी ने बचने के लिए दौड़ लगा दी। नगर निगम के कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त को बचाया। विवाद की सूचना पर कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना भी पहुंच गए थे।

जर्जर मकान तोड़ने के पीछे कब्जे का खेल

अधिवक्ता सचिन गुप्ता ने आरोप लगाया कि जर्जर मकान बता इसे तोड़ने के पीछे कब्जे का खेल है। कुछ लोग इस मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। यहां रह रहे किराएदारों ने अपने हिस्से के एवज में पैसे दे चुके हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं।

सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी को दौड़ाते अधिवक्ता।
सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी को दौड़ाते अधिवक्ता।

सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी का दावा है कि कोर्ट ने जर्जर मकान न तोड़ने पर फटकार लगाई थी। कोर्ट के आदेश के क्रम में ही वह मकान तोड़ने पहुंचे थे। उन्होंने तो वहां रह रहे किराएदारों से बात भी की थी कि कोई स्टे आदि हो तो पेश कर दें।

विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

दोनों पक्षों की ओर से थाने में दी गई शिकायत

ओमती टीआई एसपीएस बघेल के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई है। अधिवक्ता शार्दुल ठाकुर ने नगर निगम के सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी समेत दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।

वहीं, वेदप्रकाश चौधरी की ओर से शार्दुल ठाकुर सहित कुछ अधिवक्ताओं और अन्य के खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत दी है। दोनों प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

एयर इंडिया और विस्तारा के विलय के कारोबार के लिए क्या हैं मायने

News Blast

एचडीएफसी बैंक के गार्ड से चली गोली, दो लोग घायल

News Blast

MP सरकार के दोनों आदेशों पर कहा- स्कूलों के पास फुल पावर, हमारे हाथ बांध दिए, कोर्ट जाएंगे

News Blast

टिप्पणी दें