May 26, 2024 : 1:27 AM
Breaking News
Other

रिकॉर्ड टीकाकरण जारी, दोपहर तीन बजे तक 1.39 करोड़ लोगों ने लगवाई वैक्सीन :पीएम को अनोखे अंदाज में दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। भाजपा ने एक करोड़ टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन दोपहर 3 बजे तक डेढ करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। देश के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ लेवल पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दोपहर एक बजे तक 1 करोड़  लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। दो घंटे बाद ही यह आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार हो गया। शुक्रवार को एक लाख से ज्यादा स्थानों पर वैक्सीन लगाई जा रही हैं।दरअसल, भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण दिवस के तौर पर मना रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के पार्टी कार्यालय से सेवा एवं समर्पण अभियान का आगाज किया। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि जनभागीदारी की नई इबारत लिखी जा रही है। जन-जन का विकास करना पीएम मोदी के जीवन का उद्देश्य है। जनता के लिए समर्पित करना पीएम मोदी का स्वभाव है।

Related posts

गर्भवती लड़की ने घर में यूट्यूब पर वीडियो देखकर दिया बच्चे को जन्म

News Blast

पीएम मोदी के कृषि क़ानूनों को वापस लेने में योगी फैक्टर क्या है?

News Blast

बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 30 हजार से कम आए नए मामले,

News Blast

टिप्पणी दें