April 29, 2024 : 5:14 AM
Breaking News
MP UP ,CG Other अन्तर्राष्ट्रीय खबरें ताज़ा खबर राज्य राष्ट्रीय

गर्भवती लड़की ने घर में यूट्यूब पर वीडियो देखकर दिया बच्चे को जन्म

केरल के मलाप्पुरम जिले में प्रेमी के कथित दुष्कर्म से गर्भवती हुई 17 वर्षीय लड़की ने घर में ही यूट्यूब वीडियो देखकर बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे के जन्म के बाद मां और बच्चे को मंजेरी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों स्वस्थ्य हैं। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी घटना से नाबालिग लड़की के माता-पिता अनजान थे।

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी 21 वर्षीय युवक को लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम (पोक्सो) और भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि यह मामला जिले के कोट्टाकल पुलिस थाने के अंतर्गत आया है। जहां लड़की ने 20 अक्तूबर को अपने घर में ही यूट्यूब देखकर बच्चे को जन्म दिया और उसका गर्भनाल काटा।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि उसने प्रसव के दौरान कोई बाहरी मदद नहीं ली है और लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी 22 अक्तूबर को तब हुई, जब उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी।

पुलिस ने बताया कि लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है और वह अपने दृष्टिबाधित माता-पिता से गर्भ छिपाने में सफल रही। उन्होंने बताया कि लड़की और पुरुष के बीच गत कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था और लड़की की 18 साल उम्र होने पर दोनों की शादी करने की योजना थी। पुलिस ने बताया कि लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी का परिवार कर रहा है, लेकिन पुलिस इसे दुष्कर्म के मामले के तौर पर ले रही है क्योंकि उसकी उम्र केवल 17 साल है।

Related posts

Video Of Liquor Selling Viral On Social Media In Uttar Pradesh Bulandshahr | बुलंदशहर में बाइक से शराब की हो रही होम डिलीवरी, मामला बढ़ा तो 25 पौव्वे के साथ 1 गिरफ्तार

Admin

हेलीमंडी दलित बस्ती में कूड़ा डंपिंग सेंटर बनाने के विरोध में खोला मोर्चा

News Blast

डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम हत्या के दोषी पाए गए

News Blast

टिप्पणी दें