May 9, 2024 : 11:55 AM
Breaking News
राज्य

UP Board 10th, 12th Result 2021: यहां देखें कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम, यह है डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन

04:53 PM, 31-Jul-2021

वेबसाइट ठप पड़ने पर यहां देखें परिणाम

तकनीकी गड़बड़ियों से बचने के लिए, छात्र नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से अपना यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम देख सकते हैं।

04:49 PM, 31-Jul-2021

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम

2019 में कक्षा 10वीं के टॉपर गौतम रघुवंशी को 12वीं में मिले मात्र 92 फीसदी अंक।

04:31 PM, 31-Jul-2021

उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड के छात्र बहुत प्रतिभाशाली और ऊर्जावान हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में ये छात्र अपनी प्रतिभा और कौशल के दम पर दुनिया में देश और अपने राज्य का नाम रोशन करेंगे।

04:23 PM, 31-Jul-2021

बारहवीं में भी लड़कियों ने लड़को को पछाड़ा

लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.47
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 98.40
सभी अभ्यर्थियों में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 0.93 अधिक है।

04:20 PM, 31-Jul-2021

इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी

पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने 99.55 के पास प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशम 99.52 फीसद रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 0.03% अधिक है।

04:18 PM, 31-Jul-2021

यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2021

  • पंजीकृत कुल छात्र – 26,10,247
  • उत्तीर्ण हुए कुल छात्र- 25,54,813
  • कुल लड़कों की संख्या – 14,37,033
  • कुल लड़कियों की – 11,17,780
  • लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 97.47
  • लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 98.40

पूरा परिणाम इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर देख सकते हैं।

04:17 PM, 31-Jul-2021

यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2021

  • पंजीकृत कुल छात्र – 29,96,031
  • उत्तीर्ण हुए कुल छात्र- 29,82,055
  • कुल लड़कों की संख्या – 16,76,916
  • कुल लड़कियों की संख्या – 13,19,115
  • लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 99.52
  • लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 99.55

पूरा परिणाम इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर देख सकते हैं।

04:15 PM, 31-Jul-2021

बारहवीं में इतनों को मिलेगा प्रमोशन

यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट में 62,506 उम्मीदवारों को जनरल प्रमोशन दिया गया है।

04:12 PM, 31-Jul-2021

कक्षा दसवीं के इतने विद्यार्थियों को मिला प्रमोशन

उत्तर प्रदेश कक्षा 10वीं के 82,238 अभ्यर्थियों को जनरल प्रमोशन दिया गया है।

04:07 PM, 31-Jul-2021

97.88 ने पास की परीक्षा

इस बार यूपी बोर्ड कक्षा बारहवीं का पास प्रतिशत 97.88 फीसद रहा।

04:04 PM, 31-Jul-2021

ऐसा रहा इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम

कक्षा 12वीं के कुल 26,09,501 छात्रों में से 25,54,813 छात्रों ने यूपी बोर्ड 2021 की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की है।

99.53 फीसदी रहा उत्तीर्ण प्रतिशत

यूपी बोर्ड हाई स्कूल के परिणाम में इस साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.53 फीसद रहा है। अधिक जानकारी के लिए यहां देखें

ऐसा रहा हाईस्कूल का परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 29,96,031 परीक्षार्थियों में से 29,82,055 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

दोनों का परिणाम जारी

कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों का परिणाम जारी हो गया है। कक्षा 12वीं का परिणाम देखने की लिंक एक्टिव हो गई है। वहीं 10वीं का परिणाम देखने की लिंक 5.30 बजे एक्टिव होगी। 

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने परिणाम जारी कर दिया है। 

परिणाम देखने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

Related posts

प्रतिभा अवसरों की मोहताज नहीं! पिता ने दुत्कारा नानी ने संवारा, बिटिया लाई 99 फीसदी अंक तो दुनिया कर रही है ‘सलाम

News Blast

टी-20 विश्व कप 2021: भारत-पाकिस्तान की फिर होगी भिड़ंत, एक ही ग्रुप में मिली जगह 

News Blast

कोरोना की ‘तीसरी लहर’ पर मंथन: पीएम ने की उच्चस्तरीय बैठक, ऑक्सीजन की उपलब्धता पर दी जानकारी

News Blast

टिप्पणी दें