May 17, 2024 : 4:18 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

पूर्वी हिस्से में बढ़ रहा मानसून: MP, राजस्थान में रेड अलर्ट, बंगाल के कई इलाके पानी में डूबे; झारखंड-बिहार और UP में भारी बारिश का अनुमान

[ad_1]

Hindi NewsNationalRed Alert In MP, Rajasthan; Heavy Rains To Lash Bengal, Bihar Over Weekend

17 मिनट पहले

कॉपी लिंकफोटो कोलकाता की है। सड़कों पर पानी जमा होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। - Dainik Bhaskar

फोटो कोलकाता की है। सड़कों पर पानी जमा होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में शनिवार-रविवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देश के पूर्वी हिस्से में मानसून के आगे बढ़ने के साथ पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे पश्चिम की ओर झारखंड और बिहार की तरफ बढ़ने के आसार हैं। इससे इन राज्यों में वीकेंड में भारी बारिश होगी। स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और अगले तीन दिनों में यहां भारी बारिश होगी।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से शुक्रवार को बोट सर्विस रोक दी गई।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से शुक्रवार को बोट सर्विस रोक दी गई।

जयपुर में अगले 4-5 दिन एक्टिव रहेगा मानसूनजयपुर में शुक्रवार को 1.9 मिमी पानी बरसा। मौसम विभाग का दावा है अगले 4-5 दिन मानसून एक्टिव रहेगा। जिले में अब तक सामान्य बारिश 249.10 मिमी के मुकाबले 157.05 मिमी पानी बरस चुका है। जयपुर के अलावा आस-पास के कुछ इलाकों में भी शुक्रवार को बारिश हुई।

कोलकाता समेत बंगाल के कई इलाके पानी में डूबेबीते 24 घंटे में पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई है, जिससे राज्य के कई प्रमुख हिस्सों में पानी भर गया। रात भर हुई भारी बारिश के चलते उत्तरी बंगाल की कलिम्पोंग पहाड़ियों में ममखोला नाले में उफान आ गया। इसमें बहने से दो मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गए जबकि चार लापता हैं।

कोलकाता में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो गया। कई घरों और दुकानों में भी पानी भर गया।

कोलकाता में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो गया। कई घरों और दुकानों में भी पानी भर गया।

कोलकाता में शुक्रवार को 150 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। स्काईमेट के अनुमान के मुताबिक पश्चिम बंगाल को अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी।

कोलकाता में शुक्रवार को 150 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। स्काईमेट के अनुमान के मुताबिक पश्चिम बंगाल को अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी।

उधर ओडिशा के उत्तरी भागों के साथ-साथ झारखंड में भी शुक्रवार को मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। अगले दो दिनों में दक्षिण बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होगी। इसके साथ ही पूर्वोत्तर और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है।

रांची में भी शुक्रवार को भारी बारिश हुई। इससे गलियों में पानी भर गया और कई कच्चे घरों को नुकसान हुआ है।

रांची में भी शुक्रवार को भारी बारिश हुई। इससे गलियों में पानी भर गया और कई कच्चे घरों को नुकसान हुआ है।

हिमाचल में 150 मीटर हाइवे को साथ लेकर धंसा पहाड़हिमाचल प्रदेश में मानसून अब लोगों पर आफत बनकर बरस रहा है। सिरमौर में पांवटा शिलाई मार्ग पर बड़वास के पास शुक्रवार सुबह 8 बजे पहाड़ी दरकने से हाइवे का 150 मीटर का हिस्सा टूट गया। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। जिस वक्त ये हादसा हुआ दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही हो रही थी। इस घटना में करीब 80 लोग बाल-बाल बच गए।

जिस दौरान पहाड़ दरकना शुरू हुआ तब वाहनों को दोनों तरफ से रोक लिया गया था। इससे बड़ा हादसा टल गया।

जिस दौरान पहाड़ दरकना शुरू हुआ तब वाहनों को दोनों तरफ से रोक लिया गया था। इससे बड़ा हादसा टल गया।

हिमाचल प्रदेश की लाहौल वैली में स्थित शांशा नाले पर अस्थाई पुल बनाकर 150 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया।

हिमाचल प्रदेश की लाहौल वैली में स्थित शांशा नाले पर अस्थाई पुल बनाकर 150 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

दुनिया के लिए नया खतरा:भारत में मिला कोरोना का डेल्टा वैरिएंट 96 देशों तक पहुंचा, WHO ने कहा- आने वाले महीनों में और खतरनाक होगा

News Blast

जबलपुर समाचार: सब स्टेशन में करंट से झुलसा कर्मी, मदद के लिए मोहताज

News Blast

वीडियो कॉल पर परिजनों से बात कर खुश हुए कोरोना संक्रमित मरीज

News Blast

टिप्पणी दें