May 20, 2024 : 12:21 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

लोकसभा में पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा:दिल्ली में 20 साल से ज्यादा पुरानी 36 लाख गाड़ियां कितना प्रदूषण फैलाती हैं इसका आंकलन नहीं

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक में 20 साल से अधिक पुरानी 39 लाख गाड़ियां है, जो देश में सर्वाधिक है। दूसरे नंबर पर दिल्ली है, यहां 36 लाख ऐसी गाड़ियां हैं। यह जानकारी लोकसभा में पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौबे ने शुक्रवार को दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में 20 साल से अधिक पुरानी कुल 2,14,25,295 गाड़ियां हैं।

इतनी पुरानी गाड़ियों से कितना प्रदूषण फैलता है, इस सवाल के जवाब में चौबे ने कहा कि इसका अभी कोई आंकलन नहीं किया है। दिल्ली में 20 साल से अधिक पुरानी गाड़ियों की संख्या इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में एक फैसला सुनाया था। इसमें कहा था कि 10 साल से पुराना कोई डीजल वाहन और 15 साल से पुरानी कोई पेट्रोल गाड़ी एनसीआर में नहीं चल सकती।

खबरें और भी हैं…

Related posts

ठंड से कांपा उत्तर भारत: पंजाब में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली बना शिमला; राजस्थान के सभी 33 जिलों में पारा 7° से नीचे

Admin

कृषि क़ानून की वापसी पर लखीमपुर खीरी के किसानों ने क्या कहा – ग्राउंड रिपोर्ट

News Blast

रथयात्रा शुरू, तालध्वज के बाद अब देवदलन रथ खींचा गया, गजपति महाराज ने सोने की झाडू से जगन्नाथ का रथ बुहारा, शंकराचार्य ने भी की पूजा

News Blast

टिप्पणी दें