May 19, 2024 : 9:42 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा- वादा पूरा कर रहे:अमेरिकी सेना की मदद करने वाले 200 अफगानी नागरिक पहले विमान से अमेरिका पहुंचे

  • Hindi News
  • International
  • Also Told On A Historic Day, 200 Afghan Citizens Who Helped The US Army Reached America By The First Plane

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
वर्जीनिया में इन लोगों के स्वास्थ्य की जांच और विशेष प्रवासन वीसा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। (फोटो - राष्ट्रपति जो बाइडेन) - Dainik Bhaskar

वर्जीनिया में इन लोगों के स्वास्थ्य की जांच और विशेष प्रवासन वीसा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। (फोटो – राष्ट्रपति जो बाइडेन)

अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की मदद करने वाले अफगानी लोगों की पहली फ्लाइट अमेरिका पहुंच गई है। इसमें 200 अफगानिस्तानी है। अधिकारियों के मुताबिक अफगानिस्तान से आया विमान वर्जीनिया के फोर्ट ली में उतरा। विमान में सवार यात्रियों में दुभाषिए, अन्य सैन्य सहायक और उनके परिजन शामिल हैं। वर्जीनिया में इन लोगों के स्वास्थ्य की जांच और विशेष प्रवासन वीसा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इन अफगानी लोगों के अमेरिका आने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा- ‘आज का दिन ऐतिहासिक है। अफगानिस्तान में पिछले 20 साल में अमेरिकी सैनिकों और राजनयिकों के साथ हजारों अफगान नागरिक कंधे से कंधा मिलाकर चले। उन्होंने हमें सेवाएं प्रदान कीं। हम उन लोगों से किया गया वादा पूरा कर रहे हैं। आगे भी इसे जारी रखेंगे।’

वरिष्ठ उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रस ट्रैवर्स ने कहा- ‘अफगानिस्तान में करीब 750 स्थानीय लोग अमेरिकी सेना के सहायक के तौर पर काम कर रहे थे। इनमें से कई हमारी खुफिया इकाई से जुड़े थे। इन्हें और इनके परिजनों को मिलाकर करीब 2500 लोग ऐसे हैं, जिनके लिए अमेरिकी वीसा की प्रकिया पूरी की जा रही है। हम अफगानिस्तान में हमारे मिशन का समर्थन करने वाले इन अफगानों की बहादुरी का सम्मान करते हैं।’

सैनिकों ने 13 तालिबानी मार गिराए, 16 घायल

अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को घोरियन जिले में तालिबानी ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए। इनमें 13 तालिबानी ढेर हो गए, जबकि 16 घायल हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, तालिबान के खिलाफ सेना देशभर में ऑपरेशन चला रही है।

इसके तहत सेना ने पिछले 24 घंटे में करीब 100 तालिबानियों को ढेर कर दिया और 90 से ज्यादा घायल हैं। वहीं सेना ने तालिबानियों को खदेड़कर कई गांव खाली कराए हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान का एक अफसर भी मारा गया है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

चीन को डर सता रहा है कि गलवान में मारे गए सैनिकों की संख्या बता दी तो देश में विद्रोह हो जाएगा: रिपोर्ट

News Blast

चीन में महामारी का प्रसार पिछले साल अगस्त में ही शुरू हो गया था, सैटेलाइट इमेज के आधार पर मिली जानकारी

News Blast

टीआई गोलीकांड : हनीट्रैप में फंस गए थे हाकम सिंह! एएसआई रंजना खांडे और कथित पत्नी गिरफ्तार

News Blast

टिप्पणी दें