May 11, 2024 : 4:28 PM
Breaking News
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी की मां से धोखाधड़ी:सुनंदा शेट्टी ने दर्ज कराया पुलिस केस, फर्जी कागजातों के जरिए एक शख्स ने 1.6 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बेच दी

16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने 1.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के संबंध में एक पुलिस कम्प्लेन दर्ज कराई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, सुनंदा शेट्टी ने सुधाकर घारे नाम के एक शख्स पर जाली कागजात के जरिए उन्हें प्रॉपर्टी बेचने के आरोप लगाए हैं।

सुनंदा शेट्टी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2019-2020 के बीच सुधाकर से करजत की एक जमीन का सौदा किया। सुधाकर ने सुनंदा को ये बताया कि उक्त जमीन उसी की है। सुधाकर ने फर्जी दस्तावेज बनाकर सुनंदा को 1.60 करोड़ में वो जमीन बेच दी।

बाद में मामला खुला तो सुधाकर ने पैसे लौटाने से मना किया और अपनी रसूख का हवाला देकर कहा कि चाहें तो कोर्ट केस कर दें। इसके बाद सुनंदा कोर्ट गईं। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में आइपीसी की धारा 406, 409, 420, 462, 467, 468, 471 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिल्पा शेट्टी और सुनंदा शेट्टी।

शिल्पा शेट्टी और सुनंदा शेट्टी।

सेबी ने लगाया जुर्माना

इस मामले पर अभी और जानकारी मिलनी बाकी है। इस बीच शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिक्यॉरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी और उनकी कंपनी ‘वियान इंडस्ट्रीज’ पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इनपर यह जुर्माना इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन की वजह से लगाया गया है।

सेबी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इनपर कुल मिलाकर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जिसका भुगतान उन्हें संयुक्त रूप से करना है। शिल्पा और राज कुंद्रा वियान इंडस्ट्रीज के प्रमोटर हैं।

SEBI को यहां मिली अनियमितताएं

SEBI ने यह आदेश सितंबर, 2013 से दिसंबर, 2015 के दौरान की गई जांच के बाद दिया है। सेबी ने इनकी कंपनी की तीन साल तक जांच की थी। अक्टूबर, 2015 में वियान इंडस्ट्रीज ने चार लोगों को पांच लाख शेयरों का तरजीही आवंटन(Preferential allotment) किया था। इसके अलावा राज कुंद्रा और शिल्पा को 2।57 करोड़ रुपये (प्रत्येक) के 1,28,800 (प्रत्येक) शेयरों का आवंटन किया गया।

इस बारे में उन्हें कंपनी को जरूरी खुलासा करना था, क्योंकि लेनदेन का मूल्य 10 लाख रुपए से अधिक था। सेबी ने कहा, ”यह रिकॉर्ड पर है कि एंटी इनसाइडर ट्रेडिंग रेगुलेशन के तहत यह खुलासा तीन साल से अधिक की देरी से किया गया।”

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा।

राज कुंद्रा की जमानत याचिका खारिज

इस बीच पोर्न फिल्मों के निर्माण और उसके डिस्ट्रीब्यूशन के आरोप में गिरफ्तार मुंबई के एक अदालत ने राज कुंद्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी। एस्पलेनैड कोर्ट राज के वकीलों की दलीलों से कोर्ट संतुष्ट नहीं थी। बता दें कि पोर्नोग्राफी मामले में अदालत ने राज कुंद्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब माना जा रहा है कि कुंद्रा अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं…

Related posts

अब तक 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग

News Blast

71 साल की उम्र में सरोज खान ने ‘टाइगर ऑफ राजस्थान’ फिल्म में की थी कोरियोग्राफी, फरवरी में शूट हुआ था घूमर सॉन्ग

News Blast

कृष्ण प्रेमनारायण को मिलेगा इस साल का एएएआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

News Blast

टिप्पणी दें