May 15, 2024 : 10:57 AM
Breaking News
MP UP ,CG

अर्चना जायसवाल को MP महिला कांग्रेस की कमान:कहा- 2023 में फिर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे; दिग्विजय सरकार के दौरान भी रह चुकी हैं अध्यक्ष, इंदौर से लड़ा था महापौर का चुनाव

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Has Handled The Command Of The State During The Reign Of Digvijay Singh, Contested The Election Of Mayor From Indore

मध्य प्रदेश3 घंटे पहले

अर्चना जायसवाल अभी प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष हैं।- फाइल फोटो।

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को बनाया गया है। इस पद की रेस में उज्जैन की नूरी खान और भोपाल की विभा पटेल के नाम थे, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने इंदौर की अर्चना जायसवाल पर भरोसा जताया है। उन्हें दिग्विजय कैंप का माना जाता है। उन्हें दूसरी बार प्रदेश महिला कांग्रेस की कमान दी गई है। इससे पहले दिग्विजय शासनकाल में उन्हें महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने कहा कि पार्टी ने दूसरी बार मुझ पर भरोसा जताया, उसके लिए पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त करती हूं। महिला कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा और 2023 में प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। अर्चना जायसवाल ने 2015 में इंदौर महापौर का चुनाव लड़ा था, लेकिन बीजेपी की मालिनी गौड़ ने उन्हें हरा दिया था।

जायसवाल को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से जुड़ा हुआ माना जाता है। जब होशंगाबाद जिले के निकायों की टिकट को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष मानक अग्रवाल ने इस्तीफा दिया था। तब उन्होंने इंदौर में अर्चना जायसवाल को महापौर प्रत्याशी बनाए जाने की मांग रखी थी। जायसवाल दिग्विजय समर्थक कांतिलाल भूरिया के प्रदेश अध्यक्ष रहते वक्त महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। शोभा ओझा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनकी जगह मांडवी चौहान को अध्यक्ष बनाया गया था। अर्चना जायसवाल वर्तमान में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष हैं। प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान के अप्रैल में कोरोना से निधन होने के बाद यह पद खाली हो गया था।

खबरें और भी हैं…

Related posts

प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 1263 नए केस आए; संक्रमितों की संख्या 53129, एक्टिव केसों का आंकड़ा 11510 तक पहुंचा, भोपाल में फिर 132 नए केस

News Blast

खंडवा में नकली बीज का कारोबार: कृषि मंत्री ने जिन अफसरों को निलंबित करना बताया, उन्होंने ने ही बीज माफिया पर कराई FIR; भाजपा-कांग्रेस से जुड़े माफिया कार्रवाई से दूर

Admin

फिल्मकार नाडियाडवाला के खिलाफ थाने में शिकायत: भोपाल में फिल्म सत्यनारायण कथा का विरोध शुरू; संस्कृति बचाओ मंच की चेतावनी, निर्माता को MP में नहीं आने देंगे

Admin

टिप्पणी दें