May 21, 2024 : 2:02 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना देश में:बीते दिन 29689 मरीज मिले, 42363 ठीक हुए और 415 की मौत; नए संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 132 दिनों में सबसे कम

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली2 घंटे पहले

देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में सोमवार को 29,689 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 42,363 लोग ठीक हुए और 415 मरीजों की मौत भी हुई। नए संक्रमितों की बात करें, तो यह आंकड़ा पिछले 132 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 16 मार्च को 28,869 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

हालांकि, covid19india.org के मुताबिक, बीते दिन देश में 30,811 संक्रमित मिले। इस दौरान 42,497 संक्रमित ठीक हुए और 418 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में 12,115 की कमी आई। 3 दिन बाद देश में नए केसेज से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले 23, 24 और 25 जुलाई को ठीक होने वालों के मुकाबले नए केस ज्यादा आए थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 30,811
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 42,497
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 418
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.14 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.06 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.21 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.92 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अपडेट्स

  • हैदराबाद के चेस्ट हॉस्पिटल में कोरोना मरीज के परिजन ने डॉक्टर के साथ मारपीट की। इसके विरोध में डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। डॉ. प्रणय ने बताया कि मरीज की जांच करने गए डॉक्टर ने यह पूछा था कि मरीज को बीपी की दवा दी थी या नहीं? इस पर वे भड़क गए। कहा- यह आपका काम है, हमारा नहीं। साथ ही डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी।
  • दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के अध्ययन में सामने आया है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद हेल्थकेयर वर्कर्स में संक्रमण से बचाव की दर 97.4% पाई गई है।
  • महाराष्ट्र में बाढ़ के हालात के बीच कोरोना मरीजों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट विक्रम ने बताया कि सोमवार को ऐसे ही एक मरीज को कोल्हापुर के बाढ़ग्रस्त शिरोली इलाके से निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। मरीज का ऑक्सीजन लेवल 60 पर पहुंच गया था।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल

यहां सोमवार को 11,586 लोग संक्रमित पाए गए। 14,912 लोग ठीक हुए और 135 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 32.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 31.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,171 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.36 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां सोमवार को 4,877 लोग संक्रमित पाए गए। 11,077 लोग ठीक हुए और 53 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60.46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.31 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 88,729 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां सोमवार को 50 लोग संक्रमित पाए गए और 64 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,750 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 857 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
दिल्ली में सोमवार को 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 80 लोग ठीक भी हुए और एक मरीज की मौत हुई। यहां अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,044 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 537 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में सोमवार को 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 49 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 312 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां सोमवार को 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 33 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,952 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 298 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां सोमवार को 6 नए मामले सामने आए और 14 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 140 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

खेड़ला गांव के परीक्षित खटाना ने रोजाना दस घंटे पढ़ाई कर यूपीएससी में 184वां रैंक किया हासिल

News Blast

लड़कियां अब भी सुरक्षित नहीं:नार्थ ईस्ट की लड़कियों से छेड़खानी युवकों की विडियो बनाई, हुए फरार

News Blast

मेवात में खुले धार्मिक स्थल, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने जारी की गाइडलाइन

News Blast

टिप्पणी दें