May 14, 2024 : 2:46 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

लड़कियां अब भी सुरक्षित नहीं:नार्थ ईस्ट की लड़कियों से छेड़खानी युवकों की विडियो बनाई, हुए फरार

नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हौज खास विलेज में कुछ मनचलों ने नार्थ ईस्ट की लड़कियों को छेडने लगे, जिसके बाद बवाल हो गया। - Dainik Bhaskar

हौज खास विलेज में कुछ मनचलों ने नार्थ ईस्ट की लड़कियों को छेडने लगे, जिसके बाद बवाल हो गया।

दिल्ली में रात के वक्त लड़कियां सुरक्षित नहीं है। यह बात एक बार फिर साबित हो गई। हौज खास विलेज में कुछ मनचलों ने नार्थ ईस्ट की लड़कियों को छेडने लगे, जिसके बाद बवाल हो गया। उन लड़कियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। मोबाइल से उन युवकों की विडियो भी बना ली, जिसके बाद वे माफी मांगने लगे। खुद को फंसता देख सभी युवक वहां से निकल गए।

सोशल मीडिया पर लड़कियों ने बनाए गए वीडियो वायरल कर दिया, जिसके बाद महिला आयोग ने मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। वायरल वीडियो करीब दस दस मिनट का है, जिसमें उन्होंने अपनी आपबीती बयान की। लड़कियों का कहना है जब वो रात में हौज़ खास में खड़ी थीं तो लड़कों के इस ग्रुप ने उन्हें रोका और उनसे पूछा की तुम्हारा रेट कितना है।

इस बात से गुस्से में आई लड़कियों ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लड़के वीडियो में माफी मांगते नजर आए। मामले में दिल्ली महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस भेज कार्रवाई करने की मांग की है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति पालीवाल का कहना है कि यह बेहद गंभीर मामला है। नार्थ ईस्ट राज्यों की लड़कियों के साथ हुई इस घटना को देखकर उन्हें बेहद बुरा लगा और गुस्सा भी आया।

एफआईआर के लिए डीसीडब्ल्यूडी ने भेजा नोटिस

डीसीडब्ल्यूडी की अध्यक्ष स्वाति ने कहा, नॉर्थ ईस्टर्न लड़कियों के साथ हुई ये घटना की वीडियो जब मैने देखी तो बहुत बुरा लगा और साथ ही गुस्सा भी आया। कैसे बदमाशों की दिल्ली में इतनी हिम्मत है की किसी महिला से जाकर ऐसी घटिया बात कर सकें। यदि छेड़छाड़ के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाए गए तो ये काम करने वालों के हौसले कभी कम नहीं होंगे।

खबरें और भी हैं…

Related posts

निजी लैब में अब 2400 रुपए में होगा कोरोना टेस्ट

News Blast

मौतें इतनी कि अंतिम संस्कार के लिए करना पड़ रहा इंतजार, अब तक हो चुके हैं 1500 से अधिक संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार

News Blast

ट्रैक्टर ने 8 साल के बच्चे को कुचला, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया ट्रैफिक जाम

News Blast

टिप्पणी दें