May 19, 2024 : 11:50 AM
Breaking News
खेल

टोक्यो ओलिंपिक में ट्रैक पर लौटी भारतीय हॉकी टीम: पूल-ए के अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हराया; क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का दावा मजबूत

[ad_1]

टोक्यो9 मिनट पहले

पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 3-0 से आगे करने के बाद जश्न मनाते रुपिंदर पाल सिंह और साथी खिलाड़ी।

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम फिर से ट्रैक पर लौटती दिख रही है। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से करारी शिकस्त झेलनी वाली भारतीय टीम ने मंगलवार को पूल-ए के मुकाबले में स्पेन को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद मजबूत हो गई है। टीम इंडिया 3 मैचों से 4 अंक लेकर पूल-ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार है।

स्पेन के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर रोकते हुए भारतीय डिफेंडर्स। स्पेन को मैच में 8 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक पर भी गोल नहीं हुआ।

स्पेन के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर रोकते हुए भारतीय डिफेंडर्स। स्पेन को मैच में 8 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक पर भी गोल नहीं हुआ।

पहले क्वार्टर में हुए 2 गोलभारत ने पहले क्वार्टर में ही 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। सिमरनजीत सिंह ने मैच के 14वें मिनट में फील्ड गोल के जरिए भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इसके अगले ही मिनट में रुपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। चौथे क्वार्टर में रुपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

6 टीमों के पूल में टॉप-4 में आना जरूरीहॉकी में पूल-ए और पूल-बी में 6-6 टीमें हैं। भारत पूल-ए में है। इसमें भारत और स्पेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और मेजबान जापान की टीम मौजूद हैं। भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए पूल में टॉप-4 में रहना होगा। भारत ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अगले मैच में उसे 7-1 से हरा दिया। इस पूल में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की टीम रैंकिंग में भारत से ऊपर है।

भारत के खिलाफ हार के बाद निराश होकर स्पेन के रॉक ओलिवा टर्फ पर ही लेट गए।

भारत के खिलाफ हार के बाद निराश होकर स्पेन के रॉक ओलिवा टर्फ पर ही लेट गए।

1980 के बाद से मेडल नहीं जीत पाई है भारतीय टीमओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम सबसे कामयाब रही है। भारत ने 8 गोल्ड, 1 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। हालांकि, 1980 मास्को ओलिंपिक के बाद भारत कोई मेडल नहीं जीत पाया है। 1980 में भारत ने गोल्ड जीता था। भारत को 1984 में पांचवां, 1988 में छठा, 1992 में सातवां, 1996 में आठवां, 2000 में सातवां, 2004 में सातवां स्थान मिला। 2008 बीजिंग ओलिंपिक में भारत क्वालिफाई नहीं कर सका। 2012 में भारतीय टीम 12वें और 2016 में आठवें स्थान पर रही थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सैमसन को कहा- अगला धोनी; सैमसन ने कहा धोनी जैसा न कोई हो सकता है और न ही इसके बारे में सोचना चाहिए

News Blast

क्विंटन डिकॉक दूसरी बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए, महिलाओं में यह अवॉर्ड लॉरा वोल्वार्ट को मिला

News Blast

प्रेमी के साथ भागी बेटी तो परिवार ने मरा घोषित किया, छपवाए शोक संदेश

News Blast

टिप्पणी दें