May 18, 2024 : 3:58 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

आप महिला विंग का प्रदर्शन:भाजपा शासित एमसीडी में फैले भ्रष्टाचार और मोदी सरकार की असफल नीतियों से बढ़ी महंगाई के खिलाफ जताया विरोध

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • Expressed Protest Against Corruption Spread In BJP Ruled MCD And Rising Inflation Due To Failed Policies Of Modi Government

नई दिल्ली19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी ने आज रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा शासित एमसीडी में फैले भ्रष्टाचार और मोदी सरकार की असफल नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी का आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली प्रदेश महिला विंग प्रभारी सरिता सिंह को हिरासत में लेकर पार्टी की आवाज को दबाने की तानाशाही कोशिश की।

हमारा उद्देश्य भाजपा का असली भ्रष्टाचारी चेहरा दिल्ली के हर एक व्यक्ति के सामने लाना है। अब दिल्ली की जनता भी एमसीडी में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर कर एक ईमानदार पार्टी ‘आप’ को एमसीडी सौंपना चाहती है।

पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, रसोई गैस की बेतहाशा बढ़ती प्रदर्शन को बैलगाड़ी यात्रा का आयोजन किया जाना था, जिसे श्री राम मंदिर, वेलकम से शुरू कर रोहताश नगर मार्केट, कबूल नगर, मानसरोवर पार्क, राम नगर, मंडोली रोड, नंद नगरी से गुजरते हुए अशोकनगर पर समाप्त होना था पर दिल्ली पुलिस ने पूर्व विधायक और दिल्ली प्रदेश महिला विंग प्रभारी सरिता सिंह को कार्यकर्ताओं सहित हिरासत में ले लिया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

पेगासस जासूसी केस:राहुल गांधी ने कहा- मेरा फोन टैप हुआ, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की जाए; गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा

News Blast

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिल्ली, हरियाणा और यूपी के लिए एक पास हो, एक सप्ताह में निर्णय लेने को कहा 

News Blast

नेपाली संगठनों को भारत के खिलाफ प्रदर्शन के लिए 2.5 करोड़ रु. दिए, भारत-सीमा विवाद पर आवाज उठाने को कहा

News Blast

टिप्पणी दें