- Hindi News
- Local
- Delhi ncr
- Day to day Activities Are Happening Normal In Unlocked Delhi, People Enjoyed Seeing The Historical Buildings On Sunday
नई दिल्ली19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अनलॉक दिल्ली में रोजमर्रा की गतिविधियां सामन्य हो रही है। रविवार को लोगों ने ऐतिहासिक इमारतों को देख लुफ्त उठाया। ये इमारते बुधवार से लोगों के लिए खुली है। इन इमारतों में लालकिला, कुतुब मिनार, हुमायूं का मकबरा जैसी कुल 70 इमारतें शामिल हैं। लालकिला को छोड़कर ये सभी इमारतें दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केसों की वजह से 20 अप्रैल से बंद थीं। लालकिला 19 जनवरी से ही पर्यटकों के लिए बंद था।
लगभग दो महीने बाद इन इमारतों में घूमने आए लोगों से हमने उनका अनुभव जाना। हुमायूं का मकबरा घूमने आए मोहम्मद चांद ने बताया कि मैं आज 2 महीने बाद घर से कहीं इतनी दूर घूमने के लिए आया हूं। आज यहां आकर बहुत खुशी मिल रही है। दिल्ली में अब माहौल को ठीक होता देख अच्छा लग रहा है। आज जब धीरे-धीरे सब पटरी पर आ रहा है तो बहुत सुकून मिल रहा है।
खबरें और भी हैं…