May 19, 2024 : 7:10 AM
Breaking News
खेल

हॉकी में टीम इंडिया की राह मुश्किल:भारत के पूर्व कप्तान राजपाल सिंह बोले- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिखरी नजर आई टीम; स्पेन के खिलाफ प्लान बदलने की जरूरत

टोक्यो2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टोक्यो में बेशक भारतीय हॉकी टीम को दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के साथ शर्मनाक हार का सामना करना पडा़, लेकिन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के भारतीय टीम के पास अब भी मौका है। भारतीय टीम को मंगलवार को अपना तीसरा मैच स्पेन के साथ खेलना है। यह मैच भारत के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है। अगर भारत इस मैच को जीत लेता है, तो आसानी से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लेगा। स्पेन के अलावा भारत को अर्जेंटीना और मेजबान जापान के खिलाफ भी खेलना है। जापान को होम एडवांटेज होगा, वहीं अर्जेंटीना पिछली बार की ओलिंपिक विजेता है।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान राजपाल सिंह का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7- 1 से हारकर राह मुश्किल हो गई है। भारत को तीसरा मैच स्पेन के साथ खेलना है। अगर भारत इस मैच को जीत लेता है, तो आसानी से क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगा। हारने पर टीम को अर्जेंटीना से भिड़ना है, जो कि चैंपियन टीम है। वहीं जापान को होम एवांटेज मिलेगा। हमें यह नहीं भूलना चाहिए की जर्मनी में हुए वर्ल्ड कप में जापान हमें हरा चुकी है।

स्पेन के साथ मैच में गेम प्लान में बदलाव की जरूरत
राजपाल ने कहा- ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच में भारतीय टीम पेनाल्टी कॉर्नर को भुनाने में सफल नहीं रही। किसी भी टीम को जीतने के लिए फील्ड गोल ओर पेनाल्टी कॉर्नर दोनों पर ही गोल करना होता है। हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसमें नाकाम रहे। भारतीय टीम बिखरी हुई नजर आ रही थी।

राजपाल ने कहा कि मैच में ताल-मेल का अभाव साफ दिख रहा था। स्पेन के साथ जीतने के लिए भारतीय टीम को अपने गेम प्लान में बदलाव करना होगा। टीम इंडिया को मौका मिलने पर उसे गोल में तब्दील करना ही होगा। तभी भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल और उससे आगे का सफर तय कर पाएगी।

ऑस्ट्रेलिया ने छह मिनट के अंदर दागे थे तीन गोल
ऑस्ट्रेलिया ने 6 मिनट के अंदर 3 गोल किए। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम 1-0 से पीछे थी। दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने तीन गोल किए और स्कोर 4-0 कर लिया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 और गोल दागे और भारतीय डिफेंस को तहस-नहस कर दिया। इससे पहले भारत ने पूल-A के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया था। टीम के लिए दो गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया था। जबकि एक गोल रुपिंदर पाल सिंह ने किया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

अगर धोनी मैदान से विदाई के लिए नहीं माने तो बीसीसीआई के पास प्लान-बी भी तैयार

News Blast

दो महीने से बंद खेलों की वापसी शुरू, कुछ हफ्ते में खेल के प्रति फैंस का मूड पता चलेगा

News Blast

टी-20 वर्ल्ड कप पर 10 जुलाई को फैसला संभव, कोरोना के कारण 2 साल के लिए टाला जा सकता है

News Blast

टिप्पणी दें