May 18, 2024 : 8:29 PM
Breaking News
मनोरंजन

बादशाह का वीडियो कॉल:’बसपन का प्यार’ गाकर इंटरनेट सेंसेशन बने सहदेव डिरडो तक पहुंचे बादशाह, अपने साथ गाने का दिया ऑफर

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे… ये गाना तो आप सबने इंटरनेट पर सुन ही लिया होगा। अब जानिए इस वायरल वीडियो के सिंगर के बारे में जिसे रैपर बादशाह ने सिंगिंग का ऑफर दिया है। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले का रहने वाला आदिवासी लड़का रातों-रात इंटरनेट सनसनी बन गया है। सहदेव की ख्याति बादशाह तक भी पहुंची और उन्होंने वीडियो कॉल पर सहदेव से बात भी की।

क्लास में टीचर के कहने पर गाया था गाना
सहदेव जब 5वीं क्लास में थे तब उनके क्लास टीचर ने गाना सुनाने कहा था। सहदेव का गाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। यह वाकया 2 साल पहले का है। सहदेव का परिवार में उनके पिता और बहनें हैं। सहदेव की मां का 5 साल पहले निधन हो गया था।

बादशाह ने फेमिली को चंडीगढ़ बुलाया
एक हफ्ते पहले बादशाह ने खुद इस वायरल वीडियो पर अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसके बाद बादशाह ने सहदेव के पिता से वीडियो कॉल पर बात की। इस बीच उन्होंने सहदेव से गाने को भी कहा। मासूम सहदेव ने वही गाना बेझिझक गाकर सुना दिया। इससे प्रभावित होकर रैपर ने सहदेव को फैमिली सहित चंडीगढ़ बुलाया है। वे सहदेव अपने एल्बम में गाने का मौका भी देंगे।

खबरें और भी हैं…

Related posts

हिन्दू धर्म एवं सामाजिक जातियां – अभिषेक तिवारी

News Blast

अपनी फिल्मों में आउटसाइडर्स को काम देती आईं हैं अनुष्का शर्मा, बोलीं- ‘मैंने अपने संघर्ष से सीख ली है’

News Blast

मालगाड़ी के नीचे फंसी लड़की, कारपेंटर मेहबूब ने बचाई जान, ऊपर से निकल गई ट्रेन

News Blast

टिप्पणी दें