May 18, 2024 : 5:41 PM
Breaking News
खेल

IPL के बचे हुए 31 मैच का शेड्यूल:फेज-2 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच; दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे मुकाबले

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2021 Phase 2: Mumbai Indians To Face Chennai Super Kings On September 19 | IPL In UAE; IPL Schedule

दुबई8 घंटे पहले

BCCI ने IPL फेज-2 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। IPL 2021 के बाकी बचे 31 मैच 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जाएंगे। फेज-2 का पहला मैच 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। 27 दिन के अंदर सभी 31 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें से दुबई में 13, शारजाह में 10 और अबु धाबी में 8 मुकाबले होंगे।

इस दौरान 7 डबल हेडर्स (एक दिन में 2 मुकाबले) भी होंगे। समय की बात करें, तो पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से और डबल हेडर में दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 8 अक्टूबर को होगा।

नॉक-आउट राउंड की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी। 10 अक्टूबर को क्वालिफायर-1, 11 अक्टूबर को एलिमिनेटर और 13 अक्टूबर को क्वालिफायर-2 के मैच होंगे। फाइनल 15 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। इसके बाद BCCI को UAE और ओमान में टी-20 वर्ल्ड कप भी कराना है।

कोरोना केस आने के बाद सस्पेंड हुआ IPL
IPL 2021 भारत में ही 9 अप्रैल से शुरू हुआ था। मिड सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा, दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा, KKR के संदीप वॉरियर और वरुण चक्रवर्ती, CSK के बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी और बैटिंग कोच माइकल हसी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में 4 मई को 29 मैच के बाद IPL सस्पेंड कर दिया था। अब लीग में 31 मैच बाकी हैं। अप्रैल और मई में भारत मे कोरोना की दूसरी लहर पीक पर थी।

IPL के दूसरे फेज में विदेशी प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस
IPL के बचे हुए मैच में विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर एश्ले जाइल्स पहले ही कह चुके हैं कि IPL के दूसरे फेज के लिए उनके खिलाड़ी UAE नहीं जा पाएंगे। इस दौरान इंग्लैंड को काफी देशों के साथ सीरीज खेलना है। ऐसे में ओएन मोर्गन, जोस बटलर समेत कई इंग्लिश प्लेयर्स नहीं खेल पाएंगे।

वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम भी श्रीलंका के साथ घरेलू सीरीज खेलेगी। जबकि न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के साथ खेलना है। वहीं साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड के साथ घरेलू सीरीज में खेलना है। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाड़ी भी नेशनल टीम के साथ होंगे।

भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे से दुबई पहुंचेंगे
टीम इंडिया के खिलाड़ी फिलहाल श्रीलंका और इंग्लैंड के दौरे पर हैं। श्रीलंका गए खिलाड़ियों को 29 जुलाई को दौरे का आखिरी मैच खेलना है। वहीं, इंग्लैंड गए भारतीय खिलाड़ी 14 सितंबर के बाद लंदन से डायरेक्ट दुबई पहुंचेंगे। IPL फेज-2 के मैच दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। इसके बाद ये सभी स्टेडियम टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ICC को सौंप दिए जाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइं​​​​​​ट्स टेबल में टॉप पर
लीग में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉप पर है। CSK दूसरे और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) तीसरे तीसरे नंबर पर है। धोनी की टीम पिछले साल IPL के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। इस बार फैन्स को धोनी से काफी उम्मीदें होंगी। मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

2016 सीजन के बाद गेंदबाज ने हर 28 गेंद के बाद वाइड फेंकी है;रसेल को हर 12वीं जबकि विलियम्सन को हर 62वीं गेंद पर वाइड मिलती है

News Blast

भारतीय वेटलिफ्टर चीन के इक्विपमेंट का इस्तेमाल नहीं करेंगे, वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने कहा- चीन के इक्विपमेंट घटिया है

News Blast

मुंह बोले भाई ने की थी रजनी की हत्या, जानिए किस बात से था नाराज, चाकू से कितनी बार किए वार

News Blast

टिप्पणी दें