May 17, 2024 : 2:57 PM
Breaking News
MP UP ,CG

सीतापुर में डकैती, महिला की हत्या:बदमाश सुबह 4 बजे घर में घुसे, जागने पर परिवार के 4 लोगों को मारी गोलियां; एक की मौत, 3 गंभीर

सीतापुर5 घंटे पहले

घटना तालगांव थाना क्षेत्र की है। यहां के ग्राम अंगरौरा निवासी रामहेत अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। रविवार सुबह तकरीबन 4 बजे हथियारों से लैस बदमाशों ने घर पर हमला कर दिया।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हथियारों से लैस बदमाशों ने एक घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने विरोध करने पर परिवार की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि गोली लगने से उसका पति, देवर और देवरानी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े और वहां से भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि घर में काम चल रहा था। शक है कि मजदूरों ने रेकी कर डाका डाला है।

घटना तालगांव थाना क्षेत्र की है। यहां के ग्राम अंगरौरा निवासी रामहेत अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रविवार सुबह करीब 4 बजे हथियारों से लैस बदमाशों ने घर पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, जब बदमाश घर का सामान लेकर जा रहे थे, उसी दौरान परिवार की नींद खुल गई और सभी ने बदमाशों को पकड़ लिया।

डकैती के बाद बेसुध हालत में परिजन।

डकैती के बाद बेसुध हालत में परिजन।

बदमाशों ने खुद को घिरता देखकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से विनीता (35) की मौत हो गई जबकि महिला के पति रामहेत और उसकी देवरानी अनीता, देवर संतोष घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए। भाग रहे बदमाशों में से एक को पकड़ लिया। परिजनों का कहना है कि वारदात के बाद बदमाश चोरी का सामान लेकर फरार हो गए हैं।

परिवार के विरोध करने पर बदमाशों ने देवर, देवरानी और पति को भी गोली मार दी।

परिवार के विरोध करने पर बदमाशों ने देवर, देवरानी और पति को भी गोली मार दी।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करते हुए पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी उत्तरी राजीव दीक्षित का कहना है कि सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है और पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घर से कितना सामान गया है। इसकी सूची तैयार की जा रही है और जो तहरीर मिलेगी, उस आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Related posts

भोपाल में शातिर चोर झाड़ियों और ऊबड़-खाबड़ रास्ते का फायदा उठाकर भाग निकला, फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले उसके पांच साथी पकड़े गए

News Blast

70 मरीजों को जूनियर डॉक्टरों के हवाले छोड़ा, सीनियर डॉक्टर कर रहे खानापूर्ति

News Blast

प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

News Blast

टिप्पणी दें