May 15, 2024 : 11:36 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

अभी नहीं मिलेगी आफत से राहत: महाराष्ट्र के रायगढ़ में राहत कार्य जारी, 3 जिलों में तेज बारिश का चेतावनी; बिहार के 19 जिलों में बाढ़ का खतरा, उत्तर प्रदेश के 100 गांव पानी में डूबे

[ad_1]

Hindi NewsNationalMonsoon Updates For Next 2 3 Days In Indian States, Death Count On Rise In Maharashtra, Alert In Bihar, Rajasthan, UP

नई दिल्ली3 मिनट पहले

कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में बारिश के चलते हालात खतरनाक बने हुए हैं। लगातार कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से सांग्ली, सतारा, रत्नागिरी, रायगढ़, कोल्हापुर और ठाणे में भयानक हादसे हुए हैं, जिनमें 136 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यहां के NDRF की 34 टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। राज्य के मुंबई, पलघर और ठाणे जिलों में आज भी भारी बारिश की आशंका है।

बिहार में भारी बारिश के चलते कई जिले पानी में डूबे हुए हैं। यहां पर अगले दो-तीन ऐसी ही बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 19 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग ने राज्य के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां पर 100 से ज्यादा गांवों में पानी भर जाने के कारण पलायन का खतरा बन गया है। वहीं, उत्तराखंड में रविवार से बुधवार के बीच भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले दो -तीन दिन तेज बारिश होगी।

कृष्णा नदी के उफनने से महाराष्ट्र के सांग्ली जिले के इलाकों में बाढ़ से लोगों को बचाते स्थानीय कार्यकर्ता।

कृष्णा नदी के उफनने से महाराष्ट्र के सांग्ली जिले के इलाकों में बाढ़ से लोगों को बचाते स्थानीय कार्यकर्ता।

महाराष्ट्र में थाने शहर के भिवंडी इलाके में भारी बारिश के भरा पानी।

महाराष्ट्र में थाने शहर के भिवंडी इलाके में भारी बारिश के भरा पानी।

महाराष्ट्र: अब तक 136 लोगों की मौतराज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से बीते कुछ दिनों में यहां 136 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। NDRF की 34 टीमें राज्य में राहत कार्य में जुटी हैं। रायगढ़ और रत्नागिरी इलाकों में चार लैंडस्लाइड में 54 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। बचाव दल मलबों से शब निकाल रहे हैं। कुछ तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं, लेकिन इन्हें दिखाना जरूरी है ताकि आप हालात की भयावहता का अंदाजा लगा सकें।

रायगढ़ के महाड़ में लैंडस्लाइड के मलबे में से सात माह के बच्चे का शव निकालकर लाते बचाव कर्मी।

रायगढ़ के महाड़ में लैंडस्लाइड के मलबे में से सात माह के बच्चे का शव निकालकर लाते बचाव कर्मी।

विलाप करते बच्चे के पिता और परिजन।

विलाप करते बच्चे के पिता और परिजन।

चिपलून में सड़कों पर भरा पानी।

चिपलून में सड़कों पर भरा पानी।

कोल्हापुर में बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को निकालते NDRF कर्मी।

कोल्हापुर में बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को निकालते NDRF कर्मी।

बिहार: 19 जिलों में अलर्ट जारीराज्य में 26 जुलाई से तेज बारिश होने की संभावना है। उत्तर पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, मधुबनी, मधेपुरा और उत्तर मध्य दरभंगा मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर, बेगूसराय व खगड़िया सहित लगभग 19 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। सहरसा और मुजफ्फरनगर समेत बिहार के कई इलाके पहले से बाढ़ में डूबे हैं।

जुलाई के आखिरी हफ्ते में बिहार के कई जिलों में बारिश के चलते बाढ़ आने की आशंका है।

जुलाई के आखिरी हफ्ते में बिहार के कई जिलों में बारिश के चलते बाढ़ आने की आशंका है।

राजस्थान: बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनीअगले तीन से चार दिनों में राज्य के जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर में तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। यहां 27 जुलाई तक भारी बारिश होने मानसून एक्टिव रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश: 100 से ज्यादा गांवों में पलायन का खतराराज्य के 16 जिलों में बाढ़ की आशंका के चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश की वजह से राज्य में शारदा, घाघरा, सरयू और गंगा समेत कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। इन नदियों के किनारे बसे 100 से ज्यादा गांवों में पलायन का खतरा बढ़ गया है। गांवों में लोगों के घरों तक पानी भर गया है और आवाजाही के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। राज्य में सोमवार से लेकर बुधवार तक तेज बारिश की संभावना है।

घाघरा नदी में जल स्तर बढ़ गया है।

घाघरा नदी में जल स्तर बढ़ गया है।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में नाव से लोगों को ले जा रहा बचाव दल।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में नाव से लोगों को ले जा रहा बचाव दल।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

कार्रवाई की मांग:वकील पर हुए जानलेवा हमले को लेकर एकजुट हुए ग्रेफ के लोग, हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

News Blast

Delhi News: दिल्ली में बढ़े ओमिक्रॉन के मामले, केजरीवाल सरकार ने जारी किया येलो अलर्ट

News Blast

अनलॉक सीजन:मेट्रो और डीटीसी 100 फीसदी कैपेसिटी के साथ चली, खड़े होकर यात्रा की इजाजत नहीं दी गई

News Blast

टिप्पणी दें