May 14, 2024 : 10:05 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

दिसंबर 2021 तक सबको वैक्सीन नहीं:वैक्सीनेशन की कोई समय सीमा तय नहीं, दिसंबर तक 215 करोड़ नहीं केवल 135 करोड़ वैक्सीन डोज ही उपलब्ध हो पाएंगे

  • Hindi News
  • National
  • India Coronavirus Vaccination Drive; Narendra Modi Govt Says December135 Crore Vaccine Doses

नई दिल्ली10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में पूछे गए सवालों का सरकार ने लिखित जवाब दिया है। इससे वैक्सीन की कमी का खुलासा भी हुआ है, क्योंकि सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि अगस्त से दिसंबर तक वैक्सीन के 135 करोड़ डोज ही उपलब्ध हो पाएंगे। बता दें इससे पहले मई में कहा गया था कि अगस्त से दिसंबर के बीच 215 करोड़ डोज उपलब्ध हो जाएंगे।

लोकसभा में सरकार का कबूलनामा
सरकार ने ये भी कहा है कि कोरोना महामारी के उभरते हुए हालात को देखते हुए वैक्सीनेशन ड्राइव पूरी करने की समय सीमा तय नहीं की जा सकती है। हालांकि 18 साल से ऊपर के लोगों को दिसंबर 2021 तक वैक्सीनेट कर दिए जाने की उम्मीद है।

उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा है कि वैक्सीन है ही नहीं, केंद्र सरकार को इसके बारे में सोचना पड़ेगा कि वैक्सीन की उपलब्धता कैसे बढ़ाई जाए।

देश में अब तक 42 करोड़ से ज्यादा डोज लगे
भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा शुक्रवार को 42 करोड़ के पार पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक कुल 42.34 करोड़ डोज लगाए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 54.76 लाख लोगों को टीके लगाए गए हैं। देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू हुआ था।

हेल्थकेयर वर्कर्स

पहला डोज: 1.02 करोड़ दूसरा डोज: 76.51 लाख

फ्रंटलाइन वर्कर्स

पहला डोज: 1.78 करोड़ दूसरा डोज: 1.06 करोड़

18-44 साल के लोग

पहला डोज: 13.33 करोड़ दूसरा डोज: 55.55 लाख

45-59 साल के लोग

पहला डोज: 9.95 करोड़ दूसरा डोज: 3.25 करोड़

60 साल से ज्यादा के लोग

पहला डोज: 7.29 करोड़ दूसरा डोज: 3.30 करोड़

कुल: 42.34 करोड़

अगर मौजूदा रफ्तार के हिसाब से ही वैक्सीनेशन होता रहा तो हम ये टारगेट कब तक पूरा कर लेंगे?
देश में वैक्सीनेशन शुरू हुए 188 दिन हो गए हैं और अब तक 33.37 करोड़ लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है। यानी, हर रोज औसतन 17.7 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी। मौजूदा आबादी का ये करीब 23% है। अगर यही रफ्तार रही तो देश के हर नागरिक को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगाने में मार्च 2023 की शुरुआत तक का समय लगेगा।

खबरें और भी हैं…

Related posts

कर्नाटक में हिजाब पर विवाद: अदालत की सुनवाई से पहले ही सरकार ने कॉलेजों में यूनिफॉर्म किया अनिवार्य

News Blast

अध्यापक संघ ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर लिया शिक्षा मंत्री के पुतला फूंकने का फैसला

News Blast

कभी चूरन-लॉटरी बेचने वाले अनु कपूर आज हैं करोड़पति, फर्श से अर्श तक पहुंचने की पढ़िए कहानी

News Blast

टिप्पणी दें