May 14, 2024 : 1:16 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

जेएनयू प्रशासन ने कोर्ट में कहा:दिल्ली दंगाें की आरोपी को अस्थाई पंजीकरण दिया, नियमानुसार सभी लाभ मिलेंगे

नई दिल्ली13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगाें की आराेपी छात्रा नताशा नरवाल का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पीएचडी के लिए अस्थाई पंजीकरण हुआ है। जेएनयू प्रशासन ने दिल्ली हाईकाेर्ट काे ये जानकारी दी है। जस्टिस प्रतीक जालान काे विश्वविद्यालय ने बताया कि निष्कासन नोटिस के बाद भी उन्हें अस्थाई पंजीकरण के नियमानुसार सभी लाभ मिलेंगे।

हाईकाेर्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस बयान को रिकॉर्ड में लिया और कहा कि अब इस पर कोई आदेश पारित करने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही याचिका का निपटारा कर दिया गया। अदालत नरवाल की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसमें पीएचडी कार्यक्रम के तीसरे सेमेस्टर में अस्थाई रूप से पंजीकरण की अनुमति मांगी गई थी। उन्होंने छात्रवृत्ति के उपयोग की अनुमति भी मांगी थी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

उत्तरप्रदेश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 809 पॉजिटिव मिले, दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 50 हजार के करीब; देश में अब तक 3.81 लाख केस

News Blast

टीका या टोटका:21 जून को विश्व रिकॉर्ड 17 लाख टीके लगाने वाला MP अगले दिन 5 हजार टीके भी नहीं लगा सका, UP ने 22 जून को 8 लाख डोज लगाए

News Blast

अमेरिका ने कहा- एलएसी के हालात पर हमारी पैनी नजर; यूएन चीफ बोले- दोनों देश संयम दिखाएं

News Blast

टिप्पणी दें