May 20, 2024 : 3:17 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

टीका या टोटका:21 जून को विश्व रिकॉर्ड 17 लाख टीके लगाने वाला MP अगले दिन 5 हजार टीके भी नहीं लगा सका, UP ने 22 जून को 8 लाख डोज लगाए

  • Hindi News
  • National
  • India Coronavirus Vaccine Doses State Wise Update | Rajasthan Hariyana Madhya Pradesh Gujrat Bihar Maharashtra Uttar Pradesh

नई दिल्ली4 घंटे पहले

देश में कई दिनों से वैक्सीन की किल्लत की खबरों के बीच 21 जून से वैक्सीनेशन की नई गाइडलाइन लागू हुई। इसके मुताबिक, देश में 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को फ्री वैक्सीन केंद्र सरकार मुहैया कराएगी। इसके बाद पहले दिन देश में रिकॉर्ड 90.86 लाख वैक्सीन डोज लगाए गए। हालांकि, अगले दिन यानी 22 जून को यह आंकड़ा घटकर 54.22 लाख पर आ गया। आंकड़े cowin.gov.in से लिए गए हैं।

मामले में सबसे ज्यादा चर्चा मध्यप्रदेश की हो रही है। राज्य में 21 जून को 17.44 लाख डोज लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया। अगले ही दिन यह आंकड़ा 99% से ज्यादा गिरकर 4842 तक पहुंच गया। इसके अलावा बीते 2 दिनों में बिहार में 54%, राजस्थान में 20% और गुजरात में 18% वैक्सीनेशन कम हुआ। इस मामले में उत्तर प्रदेश ने 22 जून को 8.21 लाख और महाराष्ट्र ने 5.59 करोड़ डोज लगाकर रिकॉर्ड बनाया।

9 राज्यों में वैक्सीनेशन की स्थिति
1. उत्तर प्रदेश

राज्य में मंगलवार को 8.21 लाख टीके लगाए गए। इनमें 18-44 साल के लोगों को 5.35 लाख, 45 से 60 साल के लोगों को 1.93 लाख और 60 साल से ऊपर के लोगों को 92,062 डोज लगाई गई। इससे पहले राज्य में रविवार को 8800 और सोमवार को 7.68 लाख टीके लगाए गए थे।

2. महाराष्ट्र
यहां मंगलवार को 5.59 लाख टीके लगाए गए। इनमें 18-44 साल के लोगों को 3.95 लाख, 45 से 60 साल के लोगों को 89,034 लाख और 60 साल से ऊपर के लोगों को 74,738 डोज लगाई गई। इससे पहले राज्य में रविवार को 1.13 लाख और सोमवार को 3.87 लाख टीके लगाए गए थे।

3. गुजरात
यहां मंगलवार को 4.27 लाख टीके लगाए गए। इनमें 18-44 साल के लोगों को 3.15 लाख, 45 से 60 साल के लोगों को 71,773 और 60 साल से ऊपर के लोगों को 40,345 डोज लगाई गई। इससे पहले राज्य में रविवार को 1.89 लाख और सोमवार को 5.20 लाख टीके लगाए गए थे।

4. राजस्थान
राज्य में मंगलवार को 3.80 लाख टीके लगाए गए। इनमें 18-44 साल के लोगों को 2.69 लाख, 45 से 60 साल के लोगों को 55,190 और 60 साल से ऊपर के लोगों को 55,888 डोज लगाई गई। इससे पहले राज्य में रविवार को 3.48 लाख और सोमवार को 4.73 लाख टीके लगाए गए थे।

5. बिहार
यहां मंगलवार को 2.93 लाख टीके लगाए गए। इनमें 18-44 साल के लोगों को 2.15 लाख, 45 से 60 साल के लोगों को 50,929 और 60 साल से ऊपर के लोगों को 27,019 डोज लगाई गई। इससे पहले राज्य में रविवार को 1.30 लाख और सोमवार को 6.39 लाख टीके लगाए गए थे।

6. पंजाब
राज्य में मंगलवार को 1.15 लाख टीके लगाए गए। इनमें 18-44 साल के लोगों को 81,276, 45 से 60 साल के लोगों को 20,800 और 60 साल से ऊपर के लोगों को 13,800 डोज लगाई गई। इससे पहले राज्य में रविवार को 34,143 लाख और सोमवार को 1.00 लाख टीके लगाए गए थे।

7. झारखंड
यहां मंगलवार को 1.02 लाख टीके लगाए गए। इनमें 18-44 साल के लोगों को 77,378, 45 से 60 साल के लोगों को 16,640 और 60 साल से ऊपर के लोगों को 8,941 डोज लगाई गई। इससे पहले राज्य में रविवार को 1.06 लाख और सोमवार को 98,216 लाख टीके लगाए गए थे।

8. हरियाणा
यहां मंगलवार को 76,628 लाख टीके लगाए गए। इनमें 18-44 साल के लोगों को 59,100 लाख, 45 से 60 साल के लोगों को 10,411 और 60 साल से ऊपर के लोगों को 7,117 डोज लगाई गई। इससे पहले राज्य में रविवार को 37,537 और सोमवार को 5.45 लाख टीके लगाए गए थे।

9. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 4,842 टीके लगाए गए। इनमें 18-44 साल के लोगों को 3,496, 45 से 60 साल के लोगों को 940 और 60 साल से ऊपर के लोगों को 406 डोज लगाई गई। इससे पहले राज्य में रविवार को 692 और सोमवार को 17.44 लाख टीके लगाए गए थे।

खबरें और भी हैं…

Related posts

ऐसे बॉबी देओल ने बनाई एनिमल के खूंखार विलेन वाली बॉडी

News Blast

आम आदमी की दिवाली आपके हाथ में है, कुछ ठोस कदम उठाएं : सुप्रीम कोर्ट

News Blast

केंद्र बताए कम्युनिटी स्प्रेड है या नहीं- दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री, आईसीएमआर ने कहा- देश में अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं

News Blast

टिप्पणी दें