May 20, 2024 : 6:51 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में:अमेरिका में तीन महीने बाद एक दिन में 60 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज, ब्राजील-इंडोनेशिया में 1,440 से ज्यादा नई मौतें

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Outbreak World Cases & Vaccination LIVE Updates; USA India Brazil France Russia Turkey UK Argentina Novel Corona Covid 19 Death Toll World Today Italy Germany Coronavirus News

वॉशिंगटन10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका में कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को यहां 61,651 नए केस दर्ज हुए। अब यहां कोरोना के कुल मामले 3 करोड़ 52 लाख से ज्यादा हो गए हैं। एक दिन में कोरोना के चलते सबसे ज्यादा मौतों में ब्राजील और इंडोनेशिया सबसे आगे रहे। ब्राजील में 1,444 और इंडोनेशिया में 1,449 मौतें हुईं।

वहीं गुरुवार को रूस में गामा वैरिएंट के कुछ मामले सामने आए। यह वैरिएंट सबसे पहले ब्राजील में डिटेक्ट किया गया था। रूस में जुलाई की शुरुआत से ही मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। अब यहां एक्टिव केस 4.75 लाख हो गए हैं।

दुनिया में 5.68 लाख नए मामले, 8899 मौतें
बीते 24 घंटों में दुनिया में 5 लाख 68 हजार नए मामले दर्ज किए गए। दुनियाभर में 8,899 संक्रमितों की इससे मौत हुईं और 3 लाख 88 हजार मरीज इससे ठीक हुए। इसके साथ ही दुनिया में कोरोना के कुल केस 19.33 करोड़ हो गए हैं। इससे कुल 41.50 लाख लोगों की जान गई और कुल 17.57 करोड़ लोगों ने इसे मात दी है।

US में दो हफ्ते में तीन गुना बढ़े नए मामले
अमेरिका में गुरुवार को 61,651 नए मामले सामने आए। यहां 356 कोरोना संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। सात दिन में यहां 2.78 लाख केस सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कुल मौतों का आंकड़ा 6.26 लाख हो गया है। एक्टिव केस 51.09 लाख हो गए हैं। यहां के डॉक्टरों के मुताबिक, लोगों में वैक्सीन के प्रति जागरूकता की कमी के चलते कोरोना के नए मामले दो हफ्ते में तीन गुना बढ़े हैं।

यूरोप में आधी युवा आबादी को लगे वैक्सीन के दोनों डोज
यूरोपीयन यूनियन ने गुरुवार को बताया कि यूरोप में 20 करोड़ युवाओं को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। यूरोप के जर्मनी में पिछले एक हफ्ते में 1 लाख लोगों पर 12.1 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह जुलाई की शुरुआत के मुकाबले नए मामलों की दर दाेगुने से भी ज्यादा हो गई है। यहां ब्रिटेन में भी नए मामलों में इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां 39,906 नए मामले सामने आए हैं।

फ्रांस में 21 हजार नए मामले
फ्रांसीसी प्रधानमंत्री ने जॉन कैस्टेक्स ने कहा कि देश में दर्ज हो रहे नए मामलों में से 96% केस वैक्सीनेशन न लेने वाले लोगों में आ रहे हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, डेल्टा वैरिएंट के चलते पिछले हफ्ते में कोरोना के कुल केस में 150% का इजाफा हुआ है। फ्रांस में गुरुवार को 21,909 नए मामले सामने आए। यहां कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 53.33 लाख हाे गई है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

सिंगापुर में ड्राइवरलेस डिलीवरी का सपना साकार होने के करीब:सिंगापुर में हाईटेक रोबोट फूड, ग्रोसरी की डिलीवरी कर रहे हैं; इससे वेटिंग टाइम 5-15 मिनट तक कम हो सकता है, शिक्षण संस्थानों में भी रोबोट स्टोर की तैयारी

News Blast

संक्रमित बढ़ने के बावजूद मिस्र ने प्रतिबंध हटाए, पीएम बोले- 25% क्षमता के साथ जिम-क्लब-कैफे खोलें; दुनिया में अब तक 99.40 लाख मरीज

News Blast

भारत विरोधी बयान देने के बाद खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री; पार्टी नेताओं ने कहा- भारत पर आरोप बेबुनियाद, प्रधानमंत्री फौरन इस्तीफा दें

News Blast

टिप्पणी दें