May 16, 2024 : 5:22 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

कांग्रेस से नाराज हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद:CM अशोक गहलोत को लिखा पत्र, कहा- PM- गृहमंत्री को रंगा बिल्ला बोलने वाले MLA गणेश घोघरा का करें निलंबन; नहीं तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Letter Written To CM Ashok Gehlot, Said PM Ganesh Ghoghra Should Be Suspended For Saying Color Badge To Home Minister; Otherwise, There Will Be A Violent Movement Across The State

उदयपुर12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया। - Dainik Bhaskar

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया।

पेगासस जासूसी प्रकरण को लेकर गुरुवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और MLA गणेश घोघरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल कलराज मिश्र और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया था। इसको लेकर अब विरोध शुरू हो गया है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख डूंगरपुर MLA गणेश घोघरा के निलंबन की मांग की है।

गुलाबचंद कटारिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखा पत्र।

गुलाबचंद कटारिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखा पत्र।

मर्यादाओं को किया तार-तार

गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि विधायक गणेश घोघरा ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को रंगा-बिल्ला बोलकर संबोधित किया। वहीं राज्यपाल कलराज मिश्र को लेकर भी अपशब्द कहे हैं। ऐसे में उन्हें अब संवैधानिक पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं। कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अगर समय रहते अपनी पार्टी के विधायक पर कार्रवाई नहीं करेंगे तो बीजेपी प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी। ऐसे में अगर प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ी, तो उसके लिए सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार होगी। आज राजधानी जयपुर में कांग्रेस पार्टी की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत प्रदेश सरकार के कई आला नेता मौजूद रहे थे। इसी दौरान मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए MLA गणेश घोघरा ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

खबरें और भी हैं…

Related posts

उत्तर रेलवे ने 355 और कोचों को आइसोलेशन वार्ड में किया तब्दील

News Blast

अमित शाह स्वस्थ हुए,12 दिन बाद एम्स से छुट्टी मिली; देश में एक दिन में रिकॉर्ड 79457 मरीज बढ़े, अब तक 36.19 लाख केस

News Blast

झील में नहाने उतरे दिल्ली के 2 युवकों की डूबने से मौत, पुलिस ने दोनों के शव बरामद किए

News Blast

टिप्पणी दें