May 12, 2024 : 3:11 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

एडिट कर बनाया अश्लील वीडियो बनाने का मामला:पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी की भाजपा नेताओं संग फोटो को एडिट कर बनाया अश्लील वीडियो, 50 पर केस

पलवल13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हाई जंप की पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व अन्य नेताओं संग खींचे गए फोटो को एडिट कर अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पलवल पुलिस ने 50 लोगों पर केस दर्ज किया है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह आईटीआई में कार्यरत हैं और राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं।

उनके पिता को हरियाणा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया था। वह अपने पति और पिता अन्य लोगों के साथ 17 जुलाई को गुड़गांव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के आवास पर धन्यवाद करने के लिए गए थे। जहां प्रदेशाध्यक्ष के अलावा करणी सेना अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू व भाजपा युवा मोर्चा गौरव गौतम के साथ उनका फोटो खींचा गया था। अम्मू ने सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट किया। कुछ लोगों ने इस फोटो और उनकी आईडी से अन्य फोटो निकाल उसे एडिट कर अश्लील वीडियो बनाया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

कोरोना को हराने वाले 15 फीसदी पेशेंट को लंबे समय तक परेशान कर रही खांसी व सांसें लेने की परेशानी

News Blast

पेगासस जासूसी केस:दिल्ली दौरे से पहले ममता ने जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाया, बंगाल ऐसा करने वाला पहला राज्य; फ्रांस में दर्ज हो चुकी है FIR

News Blast

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने निकाला पैदल मार्च

News Blast

टिप्पणी दें