May 15, 2024 : 7:05 PM
Breaking News
बिज़नेस

कम हो रहा रोजगार:अप्रैल के मुकाबले मई में 3.50 लाख लोगों को कम मिले रोजगार, मई में 9.20 लाख लोगों को मिली नौकरी

  • Hindi News
  • Business
  • EPFO Adds 9.20 Lakh Subscribers In May 2021 Amid Coronavirus Latest Crisis

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना काल में नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए बुरी खबर सामने आई है। मई महीने में अप्रैल और मार्च की तुलना में लोगों को कम नौकरियां मिली हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से मई 2021 में 9.20 लाख लोग जुड़े हैं जो अप्रैल के मुकाबले 28% कम है। अप्रैल महीने में EPFO से 12.76 लाख लोग जुड़े थे। इससे पहले मार्च 2021 में 11.22 सदस्य जुड़े थे। EPFO के आंकड़े रोजगार की स्थिति को दर्शाते हैं।

2021 में किस महीने कितने लोग जुड़े

महीना कितने लोग जुड़े
जनवरी 11.95 लाख
फरवरी 12.37 लाख
मार्च 11.22 लाख
अप्रैल 12.76 लाख
मई 9.20 लाख

5.37 लाख नए सदस्य EPF स्कीम से जुड़े
महीने के दौरान जुड़े कुल 9.20 लाख सदस्यों में से लगभग 5.73 लाख नए सदस्य पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि योजना से जुड़े हैं। वहीं लगभग 3.47 लाख सदस्य ऐसे हैं जो किसी कारण EPFO से अलग हो गए थे जो मई में फिर जुड़ गए हैं। मई में नए सदस्यों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 22% रही।

नए सदस्य जोड़ने के मामले में महाराष्ट्र और हरियाणा आगे
सबसे ज्यादा नए लोग महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में नए रोजगार के अच्छी-खासी तेजी दर्ज की गई। इन राज्यों में अप्रैल में EPFO से लगभग 5.45 लाख लोग जुड़े है जो कुल जुड़ने वालों का 59.29% है।

वित्त वर्ष 2020-21 में 77.08 लाख नए सदस्य जुड़े
EPFO में हर महीने औसतन 7 लाख नए मेंबर जुड़ते हैं। 2020-21 में कुल 77.08 लाख नए सदस्य EPFO से जुड़े थे। EPFO की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 में EPFO के साथ 78.58 लाख नए सदस्य जुड़े। इससे पिछले वित्त 2018-19 के दौरान यह आंकड़ा 61.12 लाख का रहा था। EPFO अप्रैल, 2018 से नए सदस्यों के आंकड़े जारी कर रहा है। वित्त वर्ष 2021-22 की बात करें तो इसके दो महीनों यानी अप्रैल और मई महीने में कुल 20.20 लाख लोग जुड़े हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

बीएसई 302 अंक और निफ्टी 90 पॉइंट ऊपर खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 299 अंक ऊपर बंद हुआ था

News Blast

केंद्र सरकार करेगी मोरेटोरियम अवधि की ब्याज पर ब्याज का भुगतान, आम आदमी को ऐसे मिलेगा लाभ

News Blast

1950 के बाद भारत पर सबसे बड़ी मंदी का संकट; इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था में आएगी 9 फीसदी की गिरावट

News Blast

टिप्पणी दें