May 11, 2024 : 2:12 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

मंगल का राशि परिवर्तन: 5 सितंबर तक सिंह राशि में रहेगा ये ग्रह, प्राकृतिक आपदाएं और दुर्घटनाओं की आशंका

[ad_1]

Hindi NewsJeevan mantraJyotishJyotish Astrology 20th July To 5th September 2021 | Mars (Mangal) Transit (Leo Rashi Parivartan) In Singh, Alert For Aries Leo Gemini Capricorn Capricorn Rashifal

6 घंटे पहले

कॉपी लिंकसिंह राशि में मंगल होने से 3 राशियों के लिए शुभ समय, बड़े प्रशासनिक फेरबदल होने के भी योग हैं

20 जुलाई को मंगल ने सिंह राशि में आ गया है। अब ये 5 सितंबर को इस राशि से निकलकर अगली राशि में चला जाएगा। तकरीबन इन 47 दिनों तक मंगल का असर देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। इस ग्रह की चाल में बदलाव होने से मौसम में भी बड़े बदलाव होंगे। मंगल ग्रह जमीन, कर्जा, खून, सेना, पुलिस, गुस्सा और उत्साह का कारक ग्रह है। मंगल के शुभ प्रभाव से इनसे जुड़े शुभ फल मिलते हैं।

देश-दुनिया पर असरपुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि मित्र की राशि में मंगल जा रहा है। उद्योग जगत में तेजी आएगी। बड़े प्रशासनिक फेरबदल होने के योग बन रहे हैं। शासन और प्रशासन में उथल-पुथल हो सकती है। सत्ता को लेकर विपक्ष की ओर से कोशिशें और संघर्ष बढ़ेंगे। देश के कुछ हिस्सों में झगड़े, हिंसा, प्रदर्शन और यातायात दुर्घटनाएं बढ़ेंगी। प्राकृतिक आपदाओं में बाढ़, तूफान, लेंड स्लाइड्स होने की आशंका है। पुल और रोड़ टूटने की भी घटनाएं होंगी। शनि-मंगल के अशुभ षडष्टक योग से संघर्ष, अशान्ति, रोग और उपद्रव हो सकते हैं। लोगों में पीलिया, दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर और पेट की बीमारियां बढ़ेंगी। एक्सीडेन्ट का डर भी बढ़ेगा।

शनि-मंगल का षडाष्टक अशुभ योगमंगल 20 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सिंह में आ गया है। इस राशि परिवर्तन से मंगल और शनि का समसप्तक योग तो खत्म हो जाएगा। लेकिन षडाष्टक अशुभ योग का प्रभाव रहेगा। साथ ही मंगल अपनी नीच राशि से निकल जाएगा और अपने मित्र ग्रह सूर्य की राशि में रहेगा। मंगल का शुभ प्रभाव मिथुन, तुला और मीन राशि वाले लोगों पर रहेगा। वहीं, मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।

मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शहद खाएंमंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शहद खाकर घर से निकलना चाहिए। लाल चंदन का तिलक लगाएं। लाल फूलों से हनुमानजी की पूजा करें। सिंदूर लगाएं। मंगलवार के दिन तांबे के बर्तन में अनाज भरकर हनुमान मंदिर में दान करना चाहिए। मिट्‌टी के बर्तन में खाना खाएं। मसूर की दाल का दान करें। पानी में थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर नहाएं। इन उपायों की मदद से मंगल का अशुभ असर कम किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

ऐप थैरेपी से वेट लॉस: ब्रेन-ट्रेनिंग ऐप वजन को घटाने में असरदार, यह दिमाग को हेल्दी फूड खाने और जंक फूड से दूरी बनाने के लिए अलर्ट करता है

Admin

NYT की रिपोर्ट के बाद लोग कह रहे- ‘WHO ठीक से काम नहीं कर रहा, हालात गंभीर हैं और चेतावनी नहीं दी जा रही’

News Blast

क्रोध से बुद्धि, घमंड से ज्ञान, लालच से ईमानदारी नष्ट होती है, गलती होने पर प्रायश्चित करने से पाप खत्म होते हैं

News Blast

टिप्पणी दें