May 5, 2024 : 3:51 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

तीन तस्वीरों में देखिए UP की सियासत: नड्‌डा ने मुरली मनोहर जोशी के पैर छूए, कल्याण से हर दूसरे दिन मिलते हैं योगी; सोशल मीडिया यूजर्स ने बीमार आजम खान की फोटो शेयर कर अखिलेश पर कसा तंज

[ad_1]

Hindi NewsLocalUttar pradeshNadda Took Blessings By Touching The Feet Of Dr. Murli Manohar Joshi, Yogi Meets Kalyan Singh Every Other Day; Users Took A Jibe At Akhilesh By Sharing The Photo Of Ailing Azam Khan

लखनऊ23 मिनट पहले

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है यहां की सियासत भी गर्म होती जा रही है। इन दिनों सोशल मीडिया पर यूपी की ऐसी ही तीन सियासी तस्वीरें खूब वायरल हो रहीं हैं। दो तस्वीरें BJP यानी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं तो तीसरी समाजवादी पार्टी से। देखिए तीनों तस्वीरें….

तस्वीर-1 : कल्याण सिंह से मिलने के लिए BJP के कई बड़े नेता पहुंचे

कल्याण सिंह से मिलने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे। 21 जुलाई को वह फिर यहां आ रहे हैं।

कल्याण सिंह से मिलने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे। 21 जुलाई को वह फिर यहां आ रहे हैं।

सबसे पहले उस तस्वीर की बात करते हैं जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खूब तारीफें हो रहीं हैं। ये तस्वीर लखनऊ के PGI अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री और BJP के कद्दावर कल्याण सिंह से योगी की मुलाकात के दौरान की है। कल्याण सिंह की हालत इन दिनों खराब चल रही है। उन्हें इलाज के लिए पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब PGI में शिफ्ट कर दिया गया है। बीच में कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार हुई थी, लेकिन सोमवार की रात खबर आई कि एक बार फिर से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। कल्याण सिंह से मिलने के लिए BJP के लगभग सभी बड़े नेता पहुंच चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, बिहार में मंत्री शहनवाज हुसैन जैसे बड़े नेता कल्याण सिंह से मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लगभग हर दूसरे दिन कल्याण सिंह से मिलने पहुंचते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों को शेयर करके BJP की तारीफ कर रहे हैं कि वो अपने बुजुर्ग नेताओं का सम्मान करते हैं।

तस्वीर-2 : डॉ. जोशी का पैर छूकर नड्‌डा ने लिया आशीर्वाद

सोमवार को डॉ. मुरली मनोहर जोशी से मिलने के लिए डॉ. जेपी नड्‌डा पहुंचे और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

सोमवार को डॉ. मुरली मनोहर जोशी से मिलने के लिए डॉ. जेपी नड्‌डा पहुंचे और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

उत्तर प्रदेश और देश की सियासत में कभी सबसे मजबूत स्तंभ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी इन दिनों दिल्ली में हैं। सोमवार की रात डॉ. जोशी के आवास पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्‌डा पहुंचे। नड्डा ने डॉ. जोशी का पैर छूआ और उनसे आशीर्वाद लिया। डॉ. जोशी ने भी नड्‌डा की पीठ थपथपाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। ऐसा कम ही होता है जब किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने पुराने नेताओं से इतनी विनम्रता से मिलता है। यूजर्स ने इस फोटो को भी शेयर किया और लिखा कि यही संस्कार होते हैं।

तस्वीर-3 : दो महीने से बीमार आजम खान से कोई नहीं मिला

फोटो आजम खान की है। अस्पताल में भर्ती आजम की तबीयत लगातार खराब हो रही है।

फोटो आजम खान की है। अस्पताल में भर्ती आजम की तबीयत लगातार खराब हो रही है।

BJP की दोनों तस्वीरों के साथ एक तीसरी तस्वीर जो वायरल हो रही है वो समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और सांसद आजम खान की है। आजम एक साल से सीतापुर जेल में बंद थे। 30 अप्रैल 2021 को उनकी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद RTPCR जांच कराई गई थी। इसके बाद 9 मई को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस बीच कई बार उनकी हालत गंभीर हुई थी।

13 जुलाई को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन फिर तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सोशल मीडिया यूजर्स इसी को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। बीमार आजम खान की तस्वीर शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि, दो महीने हो गए उनकी तबियत को खराब हुए लेकिन किसी समाजवादी पार्टी के नेता ने उनसे मुलाकात नहीं की। यहां तक कि हर मुद्दे पर ट्वीट करने वाले अखिलेश यादव ने आजम के लिए एक ट्वीट तक नहीं किया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

पिछले 24 घंटे में 20132 मामले बढ़े, अब तक 5.29 केस; 10 लाख की आबादी के हिसाब से सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली में

News Blast

संजय लीला भंसाली से बांद्रा पुलिस स्टेशन में तीन घंटे तक पूछताछ हुई, उन पर सुशांत का काम रणवीर को देने का आरोप

News Blast

कांग्रेस नेताओं के सामने घुटने के बल बैठे एसडीएम, कलेक्टर बोले- पद की गरिमा होती है, मुझे देखकर खराब लगा, कारण बताओ नोटिस थमाया

News Blast

टिप्पणी दें