शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्न फिल्में बनाने और एप पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राज कुंद्रा ने पोर्न इंडस्ट्री में 8-10 करोड़ रुपये का निवेश किया था। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पहले राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच का कहना है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था।
फरवरी से ही चल रही थी जांच
आपको बता दें, अश्लील फिल्म की शूटिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया था और मामले की छानबीन कर रही थी। JL Stream नामक ऐप के मालिक राज कुंद्रा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम राजस्थान रॉयल्स के भी सह-मालिक हैं।
राज की टीम भारत में किस तरह ये गोरखधंधा चलाती थी आइए जानते हैं।