May 10, 2024 : 11:00 PM
Breaking News
खेल

16 फोटोज में भारत-श्रीलंका पहला वनडे:मैदान पर पतंग गिरने की वजह से 2 बार रोका गया मैच, ईशान ने सिक्स लगाकर की वनडे करियर की शुरुआत

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Photos Of India Vs Sri Lanka First ODI; India Tour Of Sri Lanka 1st One Day Photos; Photo Gallery | Ishan Kishan Shikhar Dhawan

कोलंबो3 घंटे पहले

भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे में 7 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 36.4 ओवर में 3 विकेट पर 263 रन बनाकर मैच जीत लिया। श्रीलंका की पारी के दौरान 2 बार पतंग मैदान पर गिरी। इसकी वजह से कुछ मिनटों के लिए मैच रोकना पड़ा। अंपायर ने खुद पतंग उठाकर मैदान से बाहर की।

वहीं, रविवार को 23 साल के हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने वनडे करियर की शुरुआत बेहतरीन अंदाज में की। उन्होंने डेब्यू वनडे की पहली ही बॉल पर सिक्स लगाया। छठे ओवर में शॉ के आउट होने के बाद वे क्रीज पर आए और आते ही धनंजय डिसिल्वा की बॉल पर लॉन्ग ऑन पर सिक्स लगाया। ईशान ने बर्थडे ट्रीट देते हुए 42 बॉल पर 59 रन की पारी खेली।

ईशान ने डेब्यू वनडे की शुरुआत छक्के के साथ की। इससे पहले मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 डेब्यू में भी चौके के साथ शुरुआत की थी।

मैच से पहले श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और शिखर धवन ने वनडे ट्रॉफी के साथ पोज दिया।

मैच शुरू होने से पहले श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर और भारतीय कोच राहुल द्रविड़ बात करते नजर आए। रवि शास्त्री के इंग्लैंड दौरे पर होने के कारण द्रविड़ बतौर कोच श्रीलंका दौरे पर गए हैं।

वनडे डेब्यू कैप मिलने के बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव। दोनों ने एकसाथ टी-20 में भी डेब्यू किया था।

2019 के बाद पहली बार युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव एक साथ खेले। चहल ने ओपनर अविष्का फर्नांडो को आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया।

अविष्का ने 35 बॉल पर 33 रन की पारी खेली। उन्होंने मिनोद भानुका के साथ 49 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।

कुलदीप ने श्रीलंका को 17वें ओवर में 2 झटके दिए। उन्होंने भानुका राजपक्षा और मिनोद भानुका को आउट किया।

चरिथ असलंका ने कप्तान दासुन शनाका के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 49 रन की पार्टनरशिप की। असलंका 38 रन और शनाका 39 रन बनाकर आउट हुए।

असलंका और शनाका की पार्टनरशिप को तोड़ने के लिए कुलदीप को मोर्चे पर लगाया गया। उन्होंने LBW अपील पर रिव्यू लिया। पर अंपायर्स कॉल की वजह से नकार दिया गया।

दीपक चाहर ने असलंका और हसारंगा को अपने लगातार 2 ओवर में आउट किया। उन्होंने असलंका को 38वें और हसारंगा को 40वें ओवर में आउट किया।

सिर पर बैंड लगाकर मैच में बॉलिंग करते नजर आए हार्दिक पंड्या।

चहल ने श्रीलंका के कप्तान शनाका का विकेट लिया। इसके बाद सूयर्यकुमार यादव के साथ जश्न मनाते हुए।

पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दी। उन्होंने 24 बॉल पर 43 रन की पारी के दौरान क्लासिक शॉट्स लगाए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।

बर्थडे बॉय ईशान किशन ने 42 बॉल पर 59 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

फिफ्टी लगाने के बाद ईशान किशन। उन्होंने मार्च में टी-20 डेब्यू में भी फिफ्टी लगाई थी।

शिखर धवन ने 95 बॉल पर नाबाद 86* रन की कप्तानी पारी खेली। धवन की यह 33वीं फिफ्टी रही। वहीं, उन्होंने वनडे में 6000 रन भी पूरे किए

खबरें और भी हैं…

Related posts

इंदौर के कंट्रोल रूम में टीआई ने महिला एएसआई को गोली मारी, फिर खुद को, जानिए क्यों किया उसने ऐसा

News Blast

इंग्लैंड के फुटबॉलर डेले अली से चाकू की नोक पर लूट, घर पर हुए हमले में खिलाड़ी और उनके भाई चोटिल

News Blast

गॉवर के बाद स्मिथ ने कहा- गांगुली आईसीसी अध्यक्ष के लिए सबसे सही व्यक्ति, उन्हें आधुनिक खेल और चुनौतियों की अच्छी समझ

News Blast

टिप्पणी दें