May 20, 2024 : 6:14 AM
Breaking News
राज्य

बारिश के कहर की 15 तस्वीरें: चार की मौत, कई सड़कें बंद, उफान पर नदी-नाले

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को हुई भारी बारिश ने कहर बरपाया है। भूस्खलन के कारण प्रदेश में कई सड़कें बंद हो गई हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। चंबा जिले में एक कार भूस्खलन की चपेट में आने से रावी नदी में समा गई। कार में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रखा है। अभी एक महिला का शव बरामद हुआ है। अन्य दो की तलाश जारी है। चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी के पास आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में चालक की मौत हो गई। राजधानी शिमला में भी झमाझम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 19 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 20 जुलाई को ऑरेंज और फिर दो दिन येलो अलर्ट जारी किया है। 22 जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों के किनारे और भूस्खलन वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की हिदायत जारी की है।

Related posts

संस्कारधानी जबलपुर में किसान ने अश्वगंधा की खेती से हैरान किया, उनकी फसल तुरंत 3 लाख में बिकी

News Blast

फरवरी के तीसरे सप्ताह में विवाह, गृह प्रवेश, जनेऊ, मुंडन एवं खरीदारी के मुहूर्त

News Blast

महाराष्ट्रः ग्राम पंचायत चुनाव में बिगड़ी तीन दलों की आघाड़ी, भाजपा की जगी उम्मीदें

Admin

टिप्पणी दें