May 7, 2024 : 12:17 PM
Breaking News
खेल

टोक्यो के लिए शूटर और वेटलिफ्टर रवाना:शूटिंग टीम जग्रेब से एम्सटर्डम के लिए रवाना, वहां से टोक्यो जाएगी; वेटलिफ्टर मीराबई चानू भी यूएस से टोक्यो के लिए रवाना

  • Hindi News
  • Sports
  • Olympics Team India News; Shooter, Weightlifter Mirabai Chanu Departs For Tokyo From USA

नई दिल्ली2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
भारतीय शूटिंग टीम क्रोएशिया की राजधानी जग्रेब से एम्सटर्डम के लिए रवाना होने से पहले होटल के बाहर। - Dainik Bhaskar

भारतीय शूटिंग टीम क्रोएशिया की राजधानी जग्रेब से एम्सटर्डम के लिए रवाना होने से पहले होटल के बाहर।

भारतीय शूटिंग टीम क्रोएशिया की राधानी जग्रेब से एम्सटर्डम के लिए रवाना हो गई है। यहीं पर स्कीट टीम के सदस्य अंगद बाजवा और मैराज खान कोच के साथ पहुंचेंगे। यहां पर टीम के सदस्य कुछ घंटे रुकेंगे और बाद में यहां से टोक्यो के लिए रवाना होंगे। टोक्यो में स्थानीय समय सुबह 8.30 बजे पहुंचेगे। वहां पर तीन दिन टीम क्वारैंटाइन रहेगी। उसके बाद ट्रेनिंग करेगी।

एम्सटर्डम के लिए प्लेन में इलावेनिल वलारिवान, दीपक और अभिषेक वर्मा

एम्सटर्डम के लिए प्लेन में इलावेनिल वलारिवान, दीपक और अभिषेक वर्मा

क्रोएशिया में लगा था भारतीय टीम का कैंप
भारतीय टीम के पिस्टल और राइफल शूटरों का कैंप 11 मई से क्रोएशिया में आयोजित किया गया था। पिछले दो महीने से टीम ने यहां पर रहकर ट्रेनिंग की और प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं स्कीट के लिए क्वालिफाइड दो शूटरों का कैंप इटली में आयोजित किया गया था। नेशनल राइफल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने रियो ओलिंपिक की गलतियों से सबक लेते हुए इस बार सभी शूटरों का कैंप एक साथ अपनी ही निगरानी में लगाने का फैसला किया था। रियो ओलिंपिक में कई शूटर अलग- अलग ट्रेनिंग कर रहे थे, लेकिन रियो में भारत को शूटिंग में भी एक भी नहीं मेडल मिल पाया था। ऐसे में इस बार फेडरेशन ने टारगेट ऑफ ओलिंपिक पोडियम के तहत सभी शूटर्स का कैंप फेडरेशन की निगरानी में ही लगाया।

युवा शूटर सौरव चौधरी और अनुभवी शूटर संजीव राजपूत

युवा शूटर सौरव चौधरी और अनुभवी शूटर संजीव राजपूत

टाइम मैगजीन में सौरव चौधरी इकलौते भारतीय
टाइम मैगजीन ने 48 एथलीट की लिस्ट निकाली है। मैगजीन के मुताबिक ये सभी इस साल बेस्ट प्रदर्शन कर सकते हैं और इन पर ही नजरें रहेंगी। लिस्ट में भारत के शूटर सौरव चौधरी भी शामिल हैं। वे इसमें जगह बनाने वाले भारत के इकलौते खिलाड़ी हैं। साथ ही लिस्ट में शामिल होने वाले दुनिया के इकलौते शूटर भी हैं। सौरव अब तक इंटरनेशनल कॉम्पिटीशन में 6 साल में 22 मेडल जीत चुके हैं।

संजीव राजपूत और इलावेनिल वलारिवान

संजीव राजपूत और इलावेनिल वलारिवान

इस बार भारत के 15 शूटर 19 मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे
पुरुष 10 मीटर एयर राइफल: दिव्यांश सिंह पंवार, दीपक कुमार
पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन: संजीव राजपूत, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर
पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल: सौरव चौधरी, अभिषेक वर्मा
महिला 10 मीटर राइफल: अपूर्वी चंदेला, इलावेनिल वलारिवान
महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन: अंजुम मोद्गिल, तेजस्विनी सावंत
महिला 10 मीटर एयर पिस्टल: मनु भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल
महिला 25 मीटर एयर पिस्टल: राही सरनोबत, मनु भाकर
स्कीट पुरुष: अंगदवीर सिंह बाजवा, मेराज अहमद खान
मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर राइफल: दिव्यांश सिंह पंवार, इलावेनिल वलारिवान
मिक्स्ड टीम 10 मीटर पिस्टल: सौरव चौधरी, मनु भाकर

इलावेनिल वलारिवान, यशस्विनी सिंह देसवाल, संजीव राजूपत और अभिषेक वर्मा

इलावेनिल वलारिवान, यशस्विनी सिंह देसवाल, संजीव राजूपत और अभिषेक वर्मा

मीराबाई चानू यूएसए से टोक्यो के लिए रवाना
वहीं, वेटलिफ्टिंग की इकलौती लिफ्टर मीराबाई चानू भी यूएस से अपने कोच विजय शर्मा के साथ यूएस से टोक्यो के लिए रवाना हो गई हैं। वह भी कल टोक्यो पहुंचेंगी

​​​​​​​

खबरें और भी हैं…

Related posts

3 टेस्ट और 24 वनडे में अंपायरिंग कर चुके नितिन मेनन अंपायरों के स्पेशल पैनल में शामिल, यह दर्जा पाने वाले तीसरे भारतीय

News Blast

टॉप-8 टीमों के साथ अगस्त में फिर शुरू होगी चैम्पियंस और यूरोपा लीग, एक ही लेग में होंगे क्वार्टर और सेमीफाइनल

News Blast

वीडियो में देखें नीरज चोपड़ा की तैयारी:जिम छोड़कर जेवलिन शुरू किया; जूनियर वर्ल्ड कप में बना चुके हैं रिकॉर्ड

News Blast

टिप्पणी दें