May 12, 2024 : 5:46 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में:स्पेन में पांचवीं लहर शुरू, दो हफ्तों में मिले 2.68 लाख कोरोना मरीज; ब्रिटेन में एक दिन में मिले 50 हजार से ज्यादा नए मामले, बुल्गारिया ने यहां के टूरिस्ट्स को किया बैन

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Outbreak World Cases & Vaccination LIVE Updates; USA India Brazil France Russia Turkey UK Argentina Novel Corona Covid 19 Death Toll World Today Italy Germany Coronavirus News

मैड्रिड11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्पेन में कोरोना की पांचवीं लहर आ गई है। यहां पिछले दो हफ्तों में 2.68 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं। यहां की आबादी के हिसाब से हर एक लाख लोगों पर कोरोना के एक्टिव मामले एक बार फिर 500 से ज्यादा हो गए हैं। इसके चलते यहां के स्वायत्त समुदाय कैटालोनिया के कई शहरों में कर्फ्यू लगाया जा रहा है।

ब्रिटेन में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में यहां पर नए मामलों का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया है। 15 जनवरी के बाद लगातार दो दिन से यहां 50 हजार के करीब मामले आ रहे हैं। खतरे को भांपते हुए बुल्गारिया ने ब्रिटेन से आने वाले पर्यटकों पर बैन लगा दिया है।

दुनिया में मिले 5.62 लाख नए मामले
बीते 24 घंटों में दुनिया में कोरोना के 5,62,570 लए मामले सामने आए। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामलों की संख्या 19.02 करोड़ हो गई है। 24 घंटाें में 8,653 लोगों की इससे मौत हुई वहीं, 3,47,645 लोगों ने इसे मात दी। दुनिया में अब 1.27 करोड़ एक्टिव केस हैं। इसमें से 79,190 क्रिटिकल केस हैं।

स्पेन में पांचवीं लहर ने दी दस्तक
स्पेन में कल 31 लाख मामले सामने आए। इसके साथ यहां कुल मामले 4.10 करोड़ हो गए हैं। यहां 12 लोगों की मौत हुई और 2,633 लोग इससे ठीक हुए। यहां के स्वायत्त समुदाय कैटालोनिया में इंफेक्शन रेट एक लाख आबादी पर 1000 केस का है। यह स्पेन के औसत से दोगुना है। इसकी वजह से यहां के बार्सिलोना समेत कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है। जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती की जा रही है।

स्पेन के बार्सिलोना के बोर्न इलाके में नाइट कर्फ्यू लगा है। यहां पर पुलिस की तैनाती की गई है ताकि लोग यहां जमा न हों।

स्पेन के बार्सिलोना के बोर्न इलाके में नाइट कर्फ्यू लगा है। यहां पर पुलिस की तैनाती की गई है ताकि लोग यहां जमा न हों।

अमेरिका में एक दिन में 293 लोगों की मौत
यहां पर एक दिन में 40,529 मामले सामने आए। अब यहां कुल मामले 3.49 करोड़ हो गए हैं। कल यहां 293 लोगों की मौत हुई। तीसरी लहर का असर अभी यहां ज्यादा नहीं दिखाई दे रहा है। दूसरी लहर के समय यहां एक दिन में एक लाख से अधिक मामले सामने आ रहे थे। यहां एक दिन में सर्वाधिक 3.05 लाख केस मिले थे।

फ्रांस में वैक्सीन के खिलाफ 20 हजार लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
फ्रांस में बीते दिन 10,908 मामले सामने आए। 22 लोगों की मौत हुई और 2,112 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रॉ ने सोमवार को ऐलान किया था कि 21 जुलाई से रेस्टोरेंट, मूवी थिएटर, कैफे, हॉस्पिटल, शॉपिंग सेंटर में लोगों को एंट्री तभी मिलेगी जब उनके पास कोविड हेल्थ पास होगा। यह पास वैक्सीन लगाए हुए लोगों को मिलेगा। इस ऐलान के बाद 9 लाख लोगों ने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। लेकिन इस पॉलिसी के खिलाफ यहां बीते दिन 20 हजार लोगों ने प्रोटेस्ट किया।

देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 34,929,856 6,24,626 29,358,531
भारत 31,063,987 4,13,123 30,220,183
ब्राजील 19,308,109 540,500 17,951,699
रूस 5,907,999 146,868 5,300,908
फ्रांस 5,844,249 111,451 5,657,014
तुर्की 5,514,373 50,450 5,375,262
ब्रिटेन 5,332,371 128,642 4,385,308
अर्जेंटीना 4,737,213 101,158 4,363,105
कोलंबिया 4,601,335 115,333 4,353,957
इटली 4,281,214 127,851 4,110,649
खबरें और भी हैं…

Related posts

भास्कर ओरिजीनल:टोक्यो ओलिंपिक स्टेडियम के बाहर एक पिता 18 दिन से भूख हड़ताल पर, बस एक ही मांग- कोई मुझे मेरे बच्चों से मिलवा दे

News Blast

एलओसी पर तैनात सैनिकों से मिलने पहुंचे पाकिस्तान के आर्मी चीफ, कहा- हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा

News Blast

पानी के मामले में सिंगापुर बना मिसाल:प्राकृतिक जल स्रोतों की कमी के चलते सीवेज साफ कर पीने लायक पानी बना रहा, हर रोज 90 करोड़ लीटर पानी साफ करता है प्लांट

News Blast

टिप्पणी दें