May 21, 2024 : 11:05 AM
Breaking News
MP UP ,CG

UP में 24 घंटे में 12 की मौत:फतेहपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, फिरोजाबाद के 4 दोस्तों की गई जान; देवरिया में सेल्फी के चक्कर में तालाब में डूबी 3 सहेलियां

लखनऊएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी में बीते 24 घंटे में अलग अलग हादसों में 12 की मौत हो गयी है। फतेहपुर में आज सुबह तेज रफ्तार की वजह से एक ही परिवार के 4 लोगों की हादसे में मौत हो गयी, जबकि फिरोजाबाद में कैला देवी का दर्शन करने गए 4 दोस्तों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत हो गयी। वहीं देवरिया में बीती रात नाव पर सवार सहेलियां सेल्फी ले रही थी। नाव पलटने से पानी में डूबकर 3 लड़कियों की मौत हो गयी। शनिवार शाम को ललितपुर में एक हादसे में 9 साल की एक बच्ची की मौत हो गयी।

फतेहपुर: तेज रफ्तार से उजड़ गया परिवार

कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार रेलवे इंजीनियर, उनकी दो बेटियों और पिता की मौत हो गई। कार को इंजीनियर की पत्नी नीलम ड्राइव कर रही थीं। कार ओवर स्पीड में थी। हाईवे में आगे चल रहे कंटेनर में कार जा घुसी। तेज रफ्तार होने की वजह से कार का अगला हिस्सा कंटेनर के नीचे घुस गया। कार में कुल 6 लोग सवार थे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अमर सिंह, दोनों बेटियों की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर तौर पर घायल इंजीनियर के पिता रामकिशोर की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। पत्नी नीलम का CHC में इलाज चल रहा है।

हादसे से नीलम बदहवास है। वह बार-बार खुद को कोस रही है। हादसे के वक्त वही कार चला रही थी।

हादसे से नीलम बदहवास है। वह बार-बार खुद को कोस रही है। हादसे के वक्त वही कार चला रही थी।

देवरिया: सेल्फी के चक्कर में गयी 3 की जान

देवरिया में तालाब में नाव पलटने से उसमें सवार 5 लड़कियां डूब गईं। इसमें 3 की मौत हो गई, जबकि 2 को बचा लिया गया। एक की हालत गंभीर है। सेल्फी लेते समय यह हादसा हुआ। लड़कियां बोटिंग कर रहीं थी। इसी दौरान वह एक-दूसरे की फोटो खींचने लगीं। फोटो खींचते-खीचते पांचों सेल्फी लेने के लिए एक साइड आई गईं और नाव पलट गई। हादसा जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव के महादेव तालाब में हुआ। गांव के राम ईश्वर निषाद के यहां मुंडन संस्कार था, जिसमें उनके रिश्तेदार आए थे। राम ईश्वर के मुताबिक, मुंडन संस्कार होने के बाद शाम को उनके यहां आई पांच युवतियां व एक युवक गांव के बाहर महादेव ताल में गए थे। नाव में बैठे थे, नाव युवक चला रहा था। तभी लड़कियां फोटो लेने लगीं। इससे नाव का संतुलन बिगड़ गया।

नाव का संतुलन बिगड़ने से 5 युवतियां तालाब में डूब गयी। इसमें दो को बचा लिया गया।

नाव का संतुलन बिगड़ने से 5 युवतियां तालाब में डूब गयी। इसमें दो को बचा लिया गया।

फिरोजाबाद: हर महीने जाते थे मंदिर दर्शन को, यह यात्रा अंतिम हो गयी

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के चार दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वो राजस्थान से कैली देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। बीच रास्ते गाड़ी चलाते समय चालक को झपकी आ गई। इससे कार सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। मृतकों में शामिल एक दोस्त रितेश गुप्ता ने नयी वैगनआर कार खरीदी थी।

कार खरीदने के बाद वो शुक्रवार को पहली बार नई कार से अपने दोस्त देवेंद्र, अरविंद, प्रमोद और प्रवीन गुप्ता के साथ राजस्थान के कैली देवी दर्शन के लिए निकला था। शनिवार सुबह मंगला दर्शन करने के बाद सभी वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच थाना सरमथुरा धौलपुर क्षेत्र में उनका एक्सीडेंट हो गया। रितेश गुप्ता कई सालों से अपने दोस्तों के साथ हर महीने की सप्तमी को निकलते थे और अष्टमी की सुबह मंगला आरती के बाद घर वापस होते थे। इस बार परिजनों ने उसको खुद कार चलाकर जाने से मना भी किया, लेकिन परिवार की बात को रितेश ने अनसुना कर दिया। उन्हें क्या पता था कि, ये सफर उनके जीवन का आखिरी सफर बन जाएगा।

चारों दोस्त कई सालों से हर महीने एक साथ मंदिर दर्शन जा रहे थे।

चारों दोस्त कई सालों से हर महीने एक साथ मंदिर दर्शन जा रहे थे।

ललितपुर: कार का टायर फटा-एक बच्ची की मौत, 9 हुए घायल

ललितपुर में टायर फटने से हुए हादसे में एक 9 साल की बच्ची की मौत हो गयी जबकि 9 लोग घायल हो गए। एनएच 44 पर ग्राम हनोता के निकट वैगनआर कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। जिससे यह हादसा हुआ। कार में झांसी का एक परिवार था। परिजनों में नए नवेले दूल्हा और दुल्हन भी शामिल थे। इनकी शादी अभी दो दिन पहले ही हुई थी। सभी ललितपुर में अपने गांव बरौदा डांग आये हुए थे। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

विधायक भार्गव, दीवान सिंह सहित पचास लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज

News Blast

बुदनी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस से करबला खदान का नजारा:एनजीटी की रोक के पहले दिन का हाल; नर्मदा में डेढ़ दर्जन डंपरों से रेत चोरी

News Blast

ओमिक्रॉन कोरोना वैरिएंट

News Blast

टिप्पणी दें