May 9, 2024 : 8:41 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में: ब्राजील में सात दिन में 8,756 लोगों की मौत,ब्रिटेन में छह महीने बाद एक दिन में 48 हजार से ज्यादा केस; दुनिया में मिले 5.63 लाख नए मामले

[ad_1]

Hindi NewsInternationalCoronavirus Outbreak World Cases & Vaccination LIVE Updates; USA India Brazil France Russia Turkey UK Argentina Novel Corona Covid 19 Death Toll World Today Italy Germany Coronavirus News

लंदन2 मिनट पहले

कॉपी लिंक

ब्रिटेन में गुरुवार को छह महीने बाद कोरोना के सबसे ज्यादा 48,553 नए मामले सामने आए। इससे पहले इतने मामले 15 जनवरी को रिपोर्ट किए गए थे। देश में 63 नई मौतें भी रिपोर्ट की गईं। ये 26 मार्च के बाद सबसे ज्यादा हैं। गौर करने की बात है कि 19 जुलाई से ब्रिटेन में लॉकडाउन हटने जा रहा है। उससे पहले यहां मामलों में बड़ा इजाफा हो रहा है।

24 घंटों में ब्राजील में सबसे ज्यादा 1,552 नई मौतें हुईं। एक हफ्ते में यहां मौतों का आंकड़ा 8,716 हो गया है। एक दिन सबसे ज्यादा लोग भी यहीं पर रिकवर हुए। यहां 58,556 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। सबसे ज्यादा नए मामले सामने आने वाले देशों में ब्राजील दूसरे नंबर पर रहा। यहां पर 52,789 नए मामले सामने आए।

गुरुवार को दुनिया में मिले 5.63 नए मरीजबीते दिन दुनिया में 5,63,174 मरीज मिले। इसके बाद दुनिया में कुल संक्रमितों की संख्या 18.97 करोड़ हो गई है। इस बीमारी से 8,607 नई मौतें रिकॉर्ड की गईं। 24 घंटे में 3,53,430 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। अब भी दुनिया के 1.24 करोड़ लोग अब भी इस बीमारी की चपेट में हैं।

थर्ड वेव आने का ऐलानदो दिन पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया में थर्ड वेव शुरू होने का ऐलान किया। संगठन के चीफ डॉ. टेड्रोस गेब्रेयेसस ने बुधवार को देशों को चेतावनी दी कि वे कोरोना की तीसरी लहर के शुरुआती फेज में आ चुके हैं। उन्होंने दोहराया कि सिर्फ वैक्सीन से महामारी नहीं रोकी जा सकेगी। देशों को इससे निपटने के लिए लगातार सावधानी रखनी होगी।

ब्रिटेन में रोजाना मिल रहे लगभग 30 हजार मामलेब्रिटेन के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने 12 जुलाई तक के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार, सात दिनों में 168 मौतें दर्ज की गई हैं। जबकि नवंबर 2020 में एक हफ्ते में 2,400 मौतें दर्ज की गई थीं। तब ब्रिटेन में टीकाकरण नहीं शुरू हुआ था। फिलहाल, सरकार की सबसे बड़ी चिंता बढ़ते हुए नए मरीज हैं। यहां रोजाना तकरीबन 30 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। ब्रिटेन में सात दिन में ही कोरोना के 2 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पांच दिन का लॉकडाउन लगासिडनी के बाद अब मेलबर्न में भी लॉकडाउन लगेगा। यहां दो दिन में लगातार 18 नए मामले सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया। महामारी की शुरूआत से अब तक मेलबर्न में 4 लॉकडाउन लग चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में बीते 24 घंटों में 85 नए मामले दर्ज कराए गए हैं।

इंडोनशिया में यूएन ने पहुंचाई वैक्सीन की 15 लाख डोजगुरुवार को इंडोनेशिया में 982 मौतें रिकॉर्ड की गईं। यहां पर सात दिनों में 6,432 लोगों की कोरोना से जान गई है। इसे देखते हुए संयुक्त राष्ट्र यहां पर वैक्सीन पहुंचाने में मदद कर रहा है। गुरुवार को यहां मॉडर्ना वैक्सीन की 15 लाख डोज पहुंचीं। इससे पहले रविवार को यहां 30 लाख डोज पहुंची थीं।

देशसंक्रमितमौतेंठीक हुएअमेरिका34,887,155624,21429,341,913भारत31,025,875412,56330,176,306ब्राजील19,262,518539,05017,917,189रूस5,882,295146,0695,278,976फ्रांस5,833,341111,4295,654,902तुर्की5,507,45550,415ब्रिटेन5,281,098128,5934,380,030अर्जेंटीना4,719,952100,6954,345,549कोलंबिया4,583,442114,8334,335,929इटली4,278,319127,844,109,579खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- मैं चाहता हूं कि इवांका देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनें, कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद के काबिल नहीं

News Blast

भारतीय मूल के शेफ से शादी करने वाली ऑस्ट्रिया की राजकुमारी का निधन, 31 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से जान गई

News Blast

तुलसीदास की रामचरितमानस में शूद्र, गँवार, ढोल, पशु, नारी…के मायने क्या हैं?

News Blast

टिप्पणी दें