May 6, 2024 : 6:43 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

खोरी कॉलोनी में तोड़फोड़ का मामला:पुनर्वास योजना शुरू की नहीं, मकानों पर बुल्डोजर चलाना शुरू कर दिया, दूसरे दिन 300 से अधिक मकान तोड़े गए

फरीदाबाद7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
खोरी कॉलोनी में पुनर्वास के बिना ही लोगों को डंडे के बल पर हटाया जा रहा है। - Dainik Bhaskar

खोरी कॉलोनी में पुनर्वास के बिना ही लोगों को डंडे के बल पर हटाया जा रहा है।

नगर निगम प्रशासन ने खोरी कॉलोनी के लोगों को फ्लैट देने का सब्जबाग दिखाकर पुनर्वास योजना शुरू करने से पहले ही उनके मकानों पर बुल्डोजर चलवाना शुरू कर दिया। जब लोगों ने तोड़फोड़ का विरोध किया तो उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन, धारा 144 का उल्लंघन करने समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तीन महिला समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं गुरुवार को अपने आशियाने तोड़ने का विरोध करने पर युवक को पुलिसकर्मी ने लात घूसों से जमकर पीटा। पुलिस ज्यादती की ये तस्वीर वायरल हो रही है। उधर डीसीपी एनआईटी डॉ.अशुंल सिंगला ने ऐसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। गुरुवार को सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम करीब पौने पांच बजे तक चली। इस दौरान 300 से अधिक मकान तोड़ दिए गए। उधर ज्वाइंट कमिश्नर जितेंद्र कुंमार ने बताया कि पुनर्वास के लिए शुक्रवार से कैंप लगाया जाएगा और आवेदन लिए जाएंगे।

अपने टूटते आशियाने काे बचाने के लिए विरोध करती प्रभावित महिलाएं

अपने टूटते आशियाने काे बचाने के लिए विरोध करती प्रभावित महिलाएं

महिलाओं ने तोड़फोड़ का किया विरोध

गुरुवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू करने से पहले प्रभावित महिलाओं ने जमकर विरोध किया। कई महिलाएं जमीन पर लेटकर मकान तोड़ने से पहले अपने ऊपर से बुल्डोजर ले जाने को कहती नजर आई। मौके पर मौजूद भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने डंडे के बल पर उन सभी को खदेड़ दिया। पूरे दिन खोरी कॉलोनी में विरोध प्रदर्शन होते रहे। क्योंकि नगर निगम प्रशासन प्रभावित लोगों तक पुनर्वास पॉलिसी लेकर नहीं पहुंच पायी है। दो दिन में आवेदन करने के लिए कैंप तक नहीं लगाया। इससे लोगों का भरोसा नगर निगम पर नहीं हेा रहा है।

मकान टूटने का विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई करता पुलिसकर्मी

मकान टूटने का विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई करता पुलिसकर्मी

तोड़ने का विरोध करने पर पुलिस ने बेरहमी से पीटा

वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक कॉलोनी में अपने टूटते मकान का विरोध कर रहा था। तभी सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ लिया और लात घूंसों से जमकर पीटा। यही नहीं दीवार में उसे धक्का देकर गिरा दिया। बाद में वहां पहुंचे दो तीन अन्य पुलिसकर्मी उसे उठाकर ले गए। पुलिस की बर्बरता की तस्वीर को देखकर लोग आग बबूला हो रहे हैं। मजदूर आवास संघर्ष समिति ने इस घटना की निंदा की है और दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की सरकार से मांग की है।

दो पोकलेन और नौ जेसीबी से तोड़े जा रहे मकान

गुरुवार सुबह दो पोकलेन और नौ जेसीबी के साथ निगम का तोड़फोड़ दस्ता चर्च कॉलोनी के पास का क्षेत्र, इस्लाम चौक, झारखंड कॉलोनी में पहुंचा और तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। शाम करीब पौने पांच बजे तक चली इस कार्रवाई में 300 से अधिक मकान तोड़ दिए गए। लोग रोते रहे चिल्लाते रहे और प्रशासन को बार-बार पुनर्वास के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन कोई अधिकारी सामने नहीं आया।

भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा नौ गिरफ्तार

सूरजकुंड थाना पुलिस ने तोड़फोड़ का विरोध करने वालों को भड़काऊ भाषण देकर भीड़ को उग्र करने के आरोप में नौ नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हेड कांस्टेबल द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि सूटिंग रेंज नीला बोर्ड गांव खोरी में करीब 100/125 व्यक्ति व महिलाएं एकत्रित होकर रोष प्रर्दशन करने लगे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान वहां 3/4 लड़के व 4/5 औरतें उकसाने के लिए भड़काऊ भाषण देना शुरू कर दिया। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स मंगाकर उकसाने वाले औरतों व व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में यूपी के जिला प्रयागराज के शंकरगढ़ निवासी प्रभाकर, जेएनयू छात्र उडीसा के मयूरगंज निवासी सार्थक नायक, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी नितेश कुमार, बिहार के जिला चंपारण निवासी मोतीलाल शाह,नालंदा बिहार निवासी अनिल, जिला शेखपुर बिहार निवासी राम आशीष, दरभंगा बिहार निवासी कल्पना देवी, झारखंड निवासी मुनी देवी, बिहार के छपरा निवासी कविता देवी के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

राजस्थान में पंचों ने छेड़खानी की सजा देने के लिए युवक को जूते में पानी और पेशाब पिलाया, युवक का परिवार लापता

News Blast

मोदी सरकार की उपलब्धियां 15 लाख घरों तक पहुंचाएगी भाजपा : आदेश गुप्ता

News Blast

100 दिन बाद आज से नाई की दुकानें और सैलून खुलीं, मुंबई में कोरोना को हराने शुरू हो रहा सीरो सर्वे; राज्य में 42% एक्टिव पेशेंट

News Blast

टिप्पणी दें