May 18, 2024 : 4:54 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE:हरे निशान में आए सेंसेक्स और निफ्टी; IT शेयरों में खरीदारी दे रही सपोर्ट, FMCG और रियल्टी शेयरों में बिकवाली बना रही दबाव

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: July 14 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती का रुझान रहा। फ्रंटलाइन से लेकर स्कॉल कैप शेयरों तक में खरीदारी हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 134.32 पॉइंट (0.25%) उछलकर 52,904.05 पर बंद हुआ। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 41.60 पॉइंट (0.26%) चढ़कर 15,853.95 पर रहा। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में मजबूती रही। निफ्टी के 22 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

बाजार को टेक महिंद्रा, L&T, HCL टेक, इन्फोसिस, टाटा स्टील, विप्रो में खरीदारी का सपोर्ट मिला। इस पर RIL, डॉ रेड्डीज लैब, HUL, नेस्ले इंडिया, मारुति, UPL, अडाणी पोर्ट्स में बिकवाली का दबाव बना। बाजार को चढ़ाए रखने में निफ्टी IT (3.16%) ने खूब जोर लगाया लेकिन निफ्टी रियल्टी (-0.95%) में गिरावट से उस पर दबाव बना।

अमेरिका, यूरोप और एशिया के बाजारों में कमजोरी के बीच घरेलू बाजार की फ्लैट शुरुआत रही। सेंसेक्स 32 पॉइंट ऊपर और निफ्टी 4 पॉइंट नीचे खुला था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स दोपहर में 52,978 पॉइंट तक गया था और निफ्टी ने 15,877 अंक का स्तर छुआ। निवेशकों ने छोटे शेयरों में ज्यादा दिलचस्पी ली। निफ्टी स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.45% चढ़कर बंद हुआ।

निफ्टी आज मामूली कमजोरी के साथ खुला लेकिन शुरुआत में हल्की गिरावट के बाद स्पीड पकड़ ली। इंडेक्स ऊंचे स्तरों पर बना हुआ है, जिसको तेजड़ियों ने ऑल टाइम के 38 पॉइंट करीब तक पहुंचा दिया था। पिछले तीन दिनों से इसमें तेजी का हायर हाई और हायर लो वाला पैटर्न बन रहा है। पिछले 16 ट्रेडिंग सेशन से 15632 से 15915 के दायरे में घूम रहा है।

निफ्टी 15,800 से ऊपर रहा तो 15,915 पॉइंट की तरफ बढ़ता नजर आएगा। यह लेवल पार होने के बाद इंडेक्स 16,000 पॉइंट को छूने की कोशिश करेगा। गिरावट आने पर पहले 15,750 पॉइंट पर खरीदारी निकलेगी। इस लेवल से नीचे आने पर 15,600 पॉइंट पर सपोर्ट मिलेगा। वायदा बाजार के सौदे निफ्टी के 15700 से 16000 के बीच रहने के संकेत दे रहे हैं।

वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 0.26% की गिरावट आई। इसमें आने वाली गिरावट बताती है कि अगले 30 दिनों में निफ्टी सालाना आधार पर कितना चढ़ सकता है। इंडिया VIX में निचले स्तरों से बढ़ोतरी होना, बाजार में मजबूती कायम रहने के साथ हलचल बढ़ने का संकेत होता है।

मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों में 0.76% का उछाल आया था। सेंसेक्स 397 पॉइंट उछलकर 52,769.73 पर रहा था। निफ्टी 119.75 पॉइंट चढ़कर 15,812.35 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 21 शेयरों और निफ्टी के 34 शेयरों में मजबूती रही थी।

आज जोमैटो का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व पोर्शन शाम 4 बजे तक लगभग ढाई गुना सब्सक्राइब हुआ। इश्यू 16 जुलाई, शुक्रवार को बंद हो जाएगा। लिस्टिंग 28 जुलाई को होने वाली है। इश्यू 9,375 करोड़ रुपए का है।

यूरोपीय बाजारों में कमजोरी

यूरोपीय बाजारों में बिकवाली का रुझान है। ब्रिटेन के FTSE में लगभग आधा पर्सेंट की गिरावट है। फ्रांस का CAC इंडेक्स लगभग 0.20% नीचे है जबकि जर्मनी के DAX में लगभग 0.10% की कमजोरी है।

एशियाई बाजारों में गिरावट

एशिया के बाजारों में गिरावट का दौर चला। जापान के निक्केई में 0.44% की कमजोरी आई। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.07% टूट गया। हांगकांग का हैंगसेंग 0.51% गिर गया। कोरिया के कोस्पी में 0.20% कमजोरी रही। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में 0.26% की मजबूती आई।

अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट

मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली। डाऊ जोंस 0.31% की कमजोरी के साथ बंद हुआ। नैस्डैक में 0.38% की गिरावट आई। S&P 500 भी 0.35% पॉइंट गिरावट के साथ बंद हुआ।

FII और DII डेटा

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, मंगलवार 13 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 113.83 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। यानी जितने रुपए के शेयर बेचे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर खरीदे थे।

घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने कल शुद्ध रूप से 344.19 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। इस महीने अब तक इन्होंने 2,695 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। FII ने शुद्ध रूप से 4,888 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

टाटा ग्रुप के पास पर्याप्त मात्रा में कैश उपलब्ध, निवेश के लिए मौद्रिकरण की कोई योजना नहीं: एन चंद्रशेखरन

News Blast

कपड़ों से नहीं फैलेगा वायरस, अरविंद लिमिटेड एंटी वायरल टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी से बनाएगा फैब्रिक और गारमेंट्स

News Blast

एफआईआई के पलायन से मार्च तिमाही में डीआईआई की हिस्सेदारी बढ़कर रिकॉर्ड 14.8 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंची

News Blast

टिप्पणी दें