May 19, 2024 : 10:18 AM
Breaking News
राज्य

7th Pay Commission: खुशखबर: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बहाल, 17 से बढ़कर 28 फीसदी हुआ डीए

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 14 Jul 2021 02:07 PM IST

सार

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर लगी रोक हटा दी है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 

ख़बर सुनें

विस्तार

लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज बड़ा फैसला लिया गया। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर लगी रोक डेढ़ साल बाद हटा दी गई है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन

17 से 28 फीसदी हुआ डीए 
जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए चार फीसदी बढ़ा था। इसके बाद दूसरी छमाही (जून 2020) में इसमें तीन फीसदी का इजाफा हुआ। जनवरी 2021 में यह चार फीसदी और बढ़ा था। इस तरह डीए 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी होने से कर्मचारियों को लाभ होगा। हालांकि सरकार ने पिछले साल जनवरी से ही इसमें रोक लगाई हुई थी।  अब तीनों किस्तों पर लगी रोक हटा दी गई है।

महामारी के कारण फ्रीज किया गया था डीए
कोरोना महामारी के कारण सरकार ने डीए फ्रीज कर रखा था। इसके साथ ही पूर्व कर्मचारियों के डीआर की किस्तों का भुगतान भी नहीं हुआ था। वित्त मंत्रालय ने जून 2021 तक 50 लाख से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि पर रोक लगाने पर सहमति व्यक्त की थी।

क्या है महंगाई भत्ता?
मालूम हो कि महंगाई भत्ता वेतन का एक हिस्सा है। यह कर्मचारी के मूल वेतन का एक निश्चित फीसदी होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान करती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलता है।

इस तरह होती है डीए की गणना
महंगाई भत्ते यानी डीए की गणना के लिए सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर आधारित महंगाई दर को आधार मानती है और इसके आधार पर हर दो साल में सरकारी कर्मचारियों का डीए संशोधित किया जाता है।

Related posts

संजय राउत ने जताई चिंता कहा- देश में युद्ध जैसे हालात, संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए

Admin

लखनऊ में आतंकी: विवि में तैनात है मिनहाज की पत्नी, केवल रात में निकलती थी उसकी कार, हर छह महीने में बदलते थे टायर

News Blast

MP का Video: लड़की ने डॉक्टर को मारा झन्नाटेदार थप्पड़, फिर टूट पड़े लोग, आप भी देखें

News Blast

टिप्पणी दें